ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
जनसम्पर्करतलाम

संगीत के लिए साधना बहुत ज़रूरी – उस्ताद फारूक़ लतीफ…

कन्या शिक्षा परिसर में संगीत सभा आयोजित....

Publish Date: August 28, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम संगीत के लिए साधना बहुत आवश्यक है। संगीत के क्षेत्र में भी बहुत संभावनाएं हैं। जो विद्यार्थी संगीत को जीवन में अपनाता है उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह मार्गदर्शन देश के प्रख्यात सारंगी वादक उस्ताद फारूक़ लतीफ ने शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में संस्कृति मंत्रालय स्पीक मैके एवं एस आर एफ के सहयोग से आयोजित संगीत सभा में व्यक्त किए। फिल्मी दुनिया एवं शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपनी कला का जादू भी खेल चुके सारंगी वादक श्री फारूक लतीफ ने विद्यार्थियों के समक्ष अपना सारंगी वादन प्रस्तुत किया। उन्होंने राग चारूकेसी में सारंगी पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके पश्चात शास्त्रीय संगीत में निबद्ध प्रमुख गीतों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को सारंगी की उपयोगिता और इसके इतिहास से परिचित करवाया। उनके साथ तबले पर संगत देश के सुप्रसिद्ध तबला वादक मोहम्मद आसिफ ने दी।

स्पीक मेंके के स्थानीय संयोजक श्री आनंद व्यास भी अवसर पर मौजूद थे। संस्था की ओर से प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता के मार्गदर्शन में संगीत सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभान्वित कर संस्था सदस्यों ने कलाकारों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने इस प्रस्तुति के लिए कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!