ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामोर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
किसान प्राकृतिक खाद का उपयोग कर जैविक खेती करें -ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामोर...

(www.csnn24.com)
रतलाम /किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा रतलाम जिले के कृषि उपज मंडी महू नीमच रोड पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ललित पालीवाल , उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान आदि की उपस्थिति में, कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि उपज मंडी महू रोड रतलाम पर देखा और सुना गया ।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए ग्रामीण विधायक श्री मथुरा लाल डामोर ने स्थानीय बोली में कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों के दर्द को समझा है, सरकार द्वारा क्रेडिट कार्ड योजना प्रारंभ के बाद से किसानों को साहूकारों से ऋण नहीं लेना पड़ता है, सरकार ने बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई है और सिंचाई क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। सरकार के प्रयासों से किसानों के चेहरे खिल रहे हैं, श्री बद्रीलाल चौधरी ने कहा कि सोयाबीन की फसल के दौरान किसानों को नुकसान हुआ तो मुख्यमंत्री ने प्रदेश सहित जिले के करिया गांव में आकर स्थिति देखी और प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही रतलाम के जावरा में आयोजित कार्यक्रम में भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को राहत दी है। श्री सुरेश पाटीदार ने जैविक खेती को प्रोत्साहन देने, दुग्ध क्रांति लाने, आचार्य विद्यासागर योजना में किसानों से लाभ लेने की अपील की। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री ललित पालीवाल ने रसायन मुक्त खेती, जहर मुक्त मानव की बात कही। उन्होंने किसानों से मिट्टी परीक्षण कराने , उन्नत और जैविक खेती के लिए पशुधन का उपयोग करने की बात कही। श्री हरिराम शाह ने कहा कि जैविक खेती करे, मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाएं , उन्होंने भटिंडा से लुधियाना कैंसर एक्सप्रेस के बारे में बताया कि रासायनिक खाद के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को खतरा हो रहा है। उन्होंने गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत द्वारा जैविक खेती के उपयोग जानकारी दी, गुजरात के टोंक जिले में 100% जैविक खेती होने को उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि 180 लीटर के ड्रम में गोबर, गुड़, बेसन को मिट्टी , पानी में मिलाकर प्राकृतिक खाद तैयार कर सकते हैं। ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि रथ के माध्यम से एक दिन में तीन पंचायत को कवर किया जाएगा प्रचार प्रसार की गतिविधि के दौरान पशुपालन विभाग, हॉर्टिकल्चर, मछली पालन एवं संबंधित विभाग द्वारा भी गतिविधियां की जाएगी। श्रीमती नीलम चौहान उपसंचालक कृषि विभाग ने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से कृषि की उन्नत तकनीक, मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक का उपयोग की जानकारी दी जाएगी। आगामी 3 दिन बाद मोबाइल एप्लीकेशन आधारित ई -टोकन की व्यवस्था ऑनलाइन प्रारंभ की जाएगी, इसके माध्यम से किसानों को उनकी जमीन के मान से उर्वरक प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी , और लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। कृषि रथ के माध्यम से प्राकृतिक खेती के लाभ जैसे उत्पादन लागत में कमी, मित्र जीवों का संरक्षण एवं संवर्धन, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण, मृदा में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति, उत्पादन का विक्रय मूल्य अधिक होना, स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम उत्पाद आदि के संबंध में प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्राकृतिक खेती के मुख्य घटक अंतर्गत बीजामृत , जीवामृत, वाफ़सा, आच्छादन मलचिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। उर्वरक वितरण की डिजिटल पहल, ई विकास प्रणाली मोबाइल एप, और पोर्टल, ग्रामीण की जानकारी प्रसारित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंडी सचिव सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी आमजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा ग्राम जड़वासा कला की जैविक खेती से जुड़ी हुई महिलाएं उपस्थित रही। आज जिला मुख्यालय सहित ब्लाक मुख्यालयो से भी प्रचार रथो को रवाना किया गया, जो कि गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देगे।





