ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलाम ग्रामीणराजनीति

ग्रामीण प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने नामली में किया धुंआधार जनसंपर्क, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत…

बिमार बुजुर्ग के लिए अपने चुनाव पर्चे को फाड़कर लिख दी दवाई की पर्ची...रतलाम ग्रामीण विधानसभा में जनसंपर्क के साथ साथ सेवा का कार्य भी सतत जारी..

Publish Date: November 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। ग्रामीण प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने मंगलवार को घटला, जड़वासा खुर्द, गुणावद, सेमलिया, नामली समेत अन्य गांवों में जनसपंर्क किया। नामली में डॉ. ओहरी का जोरदार स्वागत स्थानीय निवासियों ने किया। इस दौरान चौपाल बैठकों का दौर भी चला। ग्रामीणों डॉ. अभय ओहरी की चौपाल सभा के दौरान अपनी अनेक समस्याओं के बारे में बताया। रतलाम ग्रामीण

विधानसभा में जनसंपर्क के साथ – साथ सेवा का कार्य भी सतत जारी है। ग्रामीण में जनसंपर्क के दौरान डॉ. ओहरी एक बीमार बुजुर्ग से मिले। बुजुर्ग को पीड़ा को देखते हुए डॉ. ओहरी ने अपना चिकित्सक धर्म याद करते हुए चुनावी पर्चे को फाड़कर उस पर दवाइयां लिख कर दी।

डॉ. ओहरी ने बताया कि चौपाल बैठकों में लगातार लोग अपनी समस्याओं के बारे में बता रहे है। प्रत्येक ग्रामीण सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से दूर है। हमारे चौपाल बैठक कार्यक्रम ने भाजपा के कार्यकाल की असलियत सामने ला दी है। प्रत्येक व्यक्ति अब परिवर्तन के लिए तैयार है। जो हमारे साथ है हम उनके साथ है उनका हम हर परिस्थिति में साथ देंगे। चाहे परिणाम जो भी हो हम कभी अपने लोगो का साथ नही छोड़ेंगे। हमारा सेवा का काम कल भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। ग्रामीण बदलाव के लिए तैयार है और हमारी जीत सुनिश्चित है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!