ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
इंस्पिरेशनलरतलामशिक्षा एवं करियर

रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान… MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची (Merit List) में दर्ज कराया अपना नाम…..

Publish Date: March 24, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित वार्षिक परीक्षा परिणामों की प्रावीण्य सूची (Merit List) में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रौशन किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सत्र 2025 की मेरिट सूची में संस्थान के कुल विद्यार्थियों ने टॉप-15 में अपनी जगह बनाई है।

संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधन ने बताया कि एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए हैं।
पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची इस प्रकार है:

एम.बी.ए. (MBA) चतुर्थ सेमेस्टर:

स्नातकोत्तर स्तर पर निम्न छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:
कु. प्रांजल गौतमी पिता कैलाश चंद्र गौतमी– विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (76.81%)
कु. चंचल पाटीदार पिता हिम्मत पाटीदार– विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (75.71%)
कु. मोना पाटीदार पिता सुरेश चंद्र पाटीदार – विश्वविद्यालय में 14वां स्थान (75.33%)

बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष:

बीसीए संकाय में निम्न छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया:

कु. खुशी पंवार पिता अजय पंवार – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.55 अंक)
कु. प्राची सुथार पिता मुकेश सुथार -विश्वविद्यालय में 13वां स्थान (8.38 अंक)

बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष:

बीबीए संकाय में संस्थान का दबदबा रहा, जहाँ निम्न छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया:
कु. लितिका चेलानी पिता अशोक चेलानी – विश्वविद्यालय में 5वां स्थान (8.45 अंक)
कु. नंदिनी नकवाल पिता सोनू नकवाल – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.42 अंक)
कु. राशी खरे पिता कपिल खरे – विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (8.38 अंक)
कु. कशिश दिया पिता दिलीप दिया– विश्वविद्यालय में 9वां स्थान (8.37 अंक)
कु. नबीहा खान पिता रियाज खान– विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (8.32 अंक)

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। रॉयल कॉलेज सदैव अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
संस्था के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!