ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
जनसम्पर्कनारीरतलाम

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर साईबर क्राईम से सुरक्षा हेतु ’’स्टीकर’’ एवं पैम्फलेट का विमोचन…

Publish Date: August 28, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत् साईबर क्राइम से सुरक्षा पर एसपी कार्यालय और महिला बाल विकास कार्यालय के संयुक्त सहयोग से बने ’’स्टीकर’’ और ’’पैम्फलेट’’ का विमोचन कलेक्टर जिला रतलाम  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी  द्वारा आज कलेक्टर मीटिंग हॉल में एडीएम श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, एडीएम आर.एस मण्डलोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अमन वैष्णव, एसडीएम रतलाम शहर  संजीव कैशव पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महन्त, डिप्टी कलेक्टर  संजय शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी  रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक एवं बीबीबीपी नोडल अधिकारी कुमार अंकिता पण्ड्या, महिला बाल विकास के सभी परियोजना अधिकारी, स्थानीय बीबीबीपी सेक्शन लीडर पर्यवेक्षक श्रीमती नीलम वाघेला, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती प्रियंका बैरागी एवं जिला शाखा प्रभारी श्रीमती यशोदा कुंवर राजावत की उपस्थिति में किया।
’’साईबर क्राईम से सुरक्षा’’ पर बने ’’ स्टीकर’’ और ’’पैम्फलेट’’ की विषय सामग्री संग्रहण में पुलिस अधीक्षक  राहुल कुमार लोधा, साईबर क्राइम प्रभारी  अमित कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक  मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक  लक्ष्मीनाराण सूर्यवंशी, मयंक व्यास और विपुल भावसार का सराहनीय योगदान रहा।
’’साईबर क्राईम से सुरक्षा’’ पर बने ’’स्टीकर’’ और ’’पैम्फलेट’’ का वितरण ’’साईबर क्राईम से सुरक्षा’’ पर आयोजित होने वाली परियोजना स्तरीय कार्यशालाओं में शासकीय विद्यालय की बालिकाओं, शासकीय छात्रावास की बालिकाओं, आंगनवाड़ी केन्द्र की किशोरी बालिकाओं को किया जाएगा, जिससे साईबर क्राइम के बारे में एवं साईबर क्राईम से बालिकाओं की सुरक्षा हो सके। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हो सके साथ ही साईबर क्राईम से बालिकाएं सुरक्षित हो सके।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी जी द्वारा जिले की महिलाओं, बालिकाओं, किशोरी बालिकाओं, आमजन से निम्नलिखित बातों को ध्यान रखने की अपील की:-
1. साईबर क्राईम होने पर तत्कला साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर सूचना देकर सहायता ले।
2. सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेण्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करे।
3.किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
4.ऑनलाईन चैट पर आपत्तिजनक/ अंतरंग फोटो/वीडियो आदि सांझा न करें।
5. अनजान नंबरों से वीडियो कॉल रिसीव न करें।
6.ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई वॉलेट्स/ नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!