ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामरतलाम ग्रामीणराजनीति

रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को मिल रहा आशीर्वाद

पूर्व धर्मस्व मंत्री पं.मोतीलाल दवे के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू किया जनसंपर्क

Publish Date: October 31, 2023

(www.csnn24.com) | रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को गांव-गांव में जीत का आशीर्वाद मिल रहा है। सोमवार को मप्र शासन के पूर्व धर्मस्व मंत्री पं. मोतीलाल दवे की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंच पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क की शुरूआत की। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान केलो से तोला गया। फूल मालाओं, ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया।

प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर पार्टी जिलाध्यक्ष ग्रामीण कैलाश पटेल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर, सत्यनारायण चौधरी, राजवीरसिंह, सतपाल जाट, सूरज जाट, उदयलाल, देवेंद्रसिंह सेजावता आदि के साथ सबसे पहले गांव उंडवा पहुंचे। यहां पर प्रत्याशी डिंडोर ने बुजूर्गो से आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याएं भी जानी। युवाओं से संवाद किया। ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव खारी में जनपद सदस्य धर्म गामड़, पूर्व सरपंच रुपसिंह भाबर, देवीलाला जाट, ब्लॉक अध्यक्ष दथरथ भाबर सहित ग्रामीणों ने साफा बांध फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रत्याशी डिंडोर ने गांव कमलपाड़ा, चरवा, हल्दूपाड़ा, छायन, भेरुपाड़ा, मूंगथली, गुर्जरपाड़ा, मउड़ीपाड़ा, ईमलीपाड़ा, सोलंकीपाड़ा, भैंसाखादन, वडलीपाड़ा, कोयलावट, बोरपानी, पलास, हिम्मतगढ़ में जनसंपर्क किया गया। हर एक गांव में प्रत्याशी डिंडोर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं एवं साफा बांध कर स्वागत किया।

मंगलवार को जनसंपर्क की शुरूआत प्रात: 8 बजे से अमलेटा से होगी। उसरगार, कारोदा, धौंसवास, बाजेड़ा, कलोरी, नेगड़दा, मोरदा, सिंगाखेड़ी, ग्वालखेड़ी, बरबोदना में जनसंपर्क किया जाएगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!