
(www.csnn24.com)
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सह सचिव हेमंत भट्ट, वरिष्ठ सदस्य दिनेश दवे, चंद्रशेखर सोलंकी, किशोर जोशी, निलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, मानस व्यास, चेतन्य शर्मा, सिकंदर पटेल, धरम वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य आरिफ कुरैशी, गोविंद उपाध्याय, अदिति मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन, पूर्व सचिव रमेश टांक, अरुण त्रिपाठी सहित वरिष्ठ सदस्य एवं साथी मौजूद रहे।

गीत, शेरो-शायरी के साथ मनाया गणतंत्र दिवस उत्सव
आईएसओ प्रमाणीकरण समारोह के पश्चात प्रेस क्लब के साथियों ने आपसी सौहार्द और उल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, शेर, गजलों और कविताओं की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रतलाम की पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर बताया।




