ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
मध्यभारतरतलामराजनीति

3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेव को भी खाया जाएगा

एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी - प्रधानमंत्री श्री मोदी

Publish Date: November 4, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेंव को नहीं खाया तो उसे रतलाम आया नहीं माना जाता है। जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेंव को भी खाया जाएगा। जल्द ही एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी। यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के रतलाम, उज्जैन, धार जिले की 9 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने कही। रतलाम को मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात देने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने मंच से शहरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार जताया।

एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी

श्री मोदी ने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत रतलामी सेंव को चुना गया है। यहां नमकीन कलस्टर भी स्थापित किया गया है। नए औद्योगिक कलस्टर से भी उससे छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा। भाजपा शासनकाल में 21 वीं सदी का मध्य प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेस है। रतलाम से एटलेन यहां से गुजरेगा, ये पहले की पीढ़ी ने कभी सोचा भी नहीं होगा लेकिन आज यह एक सच्चाई बन चुका है। एक्सप्रेस-वे से यह शहर कोटा और सूरत से जुड़ चुका है। अब यहां उद्योग के लिए नया गलियारा बनने जा रहा है। उद्योगों के लिए नया कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे यहां के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बनेंगे और एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी।

विधायक चेतन्य काश्यप ने शहरवासियों की ओर से जताया आभार



भाजपा की विजय सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि शत प्रतिशत बूथों पर कमल खिलना चाहिए। आप यहां आए है तो मेरा एक काम आपको करना पडे़गा। जो मैं कह रहा हूं वह चुनावी काम नहीं है। चुनाव के लिए नहीं मेरे लिए कह रहा हूं। यहां से घर-घर जाइए और कहिए की मोदी जी रतलाम आए थे, उन्होंने आपकों प्रणाम किया है। जब घर के सदस्य आशीर्वाद देते है तो मेरे काम करने की ताकत अनेक गुना बढ़ जाती है। सभा में प्रधानमंत्री जी को विधायक श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में थेवा आर्ट से रतलाम के कारीगर द्वारा निर्मित सुंदर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

 

हेलीपैड पर प्रधानमंत्री जी का आत्मीय स्वागत

प्रधानमंत्री श्री मोदी जनसभा संबोधित करने के लिए रतलाम के बंजली हेलीपैड पर जैसे ही उतरे, भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री मोदी का बाद में सभा मंच के समीप और रतलाम से वापस लौटते समय पुनः हेलीपैड पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। श्री मोदी ने आत्मीयता से सबसे परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम पूछा। सभा के दौरान पूरे पांडाल में कई बार मोदी-मोदी की गूंज हुई। भाजपा के कई कार्यकर्ता साफा बांधकर सभा में पहुंचे थे, तो कई कार्यकर्ताओं ने एमपी के मन में मोदी प्रदर्शित कर रहे टी-शर्ट पहन रखे थे। महिला कार्यकर्ता भी उत्साह से साफा पहने शामिल हुई। सभा में 9 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों एवं समर्थकों के साथ असंख्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!