ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
इंस्पिरेशनलजनहित ख़बरेदेशमध्य प्रदेशमध्यभारतरतलामशिक्षा एवं करियरस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न…. प्रथम बीच के 120 विद्यार्थी बने डॉक्टर मिली एमबीबीएस की डिग्री…

कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के हाथों प्रथम बेच के विद्यार्थी उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे...

Publish Date: November 17, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम के शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रथम बैच के 120 विद्यार्थी समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के हाथों अपनी एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशीमेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन तथा वर्तमान में इंदौर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षितमहापौर श्री प्रहलाद पटेल मनोहर पोरवाल गोविंद काकानी हेमंत राहोरीरतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथाकॉलेज के प्राध्यापकविद्यार्थी तथा उनके परिजन मौजूद रहे। इसके पूर्व मंत्री श्री काश्यप ने दीक्षांत समारोह प्रारंभ होने की औपचारिक घोषणा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियोंउनके परिवार जनों एवं कॉलेज अध्यापकों के साथ-साथ रतलाम नगर एवं मध्य प्रदेश के लिए भी गौरवशाली क्षण है। उन्होंने एमबीबीएस उपाधि प्राप्त करने वाली कॉलेज की प्रथम बैच के विद्यार्थियों को बधाईशुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपके जीवन के लिए एक माइल स्टोन है। यहां आपके जीवन का निर्माण हुआ है। आप आगे चलकर इस कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

मंत्री श्री काश्यप ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में सदैव सेवा का भाव रखें। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज ने अल्प समय में एक प्रतिष्ठा और ऊंचाइयां प्राप्त की है जो हमारे लिए गर्व की बात है। यह कॉलेज हमारे अन्चल में एक सौभाग्य है। इसके निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियां के पीछे एक लंबा समर्पण रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल के दौरान रोगियों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं उपलब्धियां में कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षितमहापौर  प्रहलाद पटेलपद्मश्री डॉ. लीला जोशीसमाजसेवी  गोविंद काकानी आदि व्यक्तियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

पद्मश्री डॉ लीला जोशी ने अपने प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों को भावी जीवन में उन्नति एवं सेवा कार्य के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

महापौर  प्रहलाद पटेल ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियोंउनके परिजनोंकॉलेज  प्राध्यापको तथा हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है। महापौर ने रतलाम मेडिकल कॉलेज के निर्माण और अब तक की उपलब्धियां में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने चिकित्सकीय सेवा काल के दौरान गरीब व्यक्ति और गरीब रोगियों की मदद एवं सेवा के लिए एक विशेष सेवा भाव सदैव जीवन में रखें।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कॉलेज के निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला। डॉ. दीक्षित ने कहा कि कॉलेज के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर वे आत्मीय प्रसन्नता से ओत्प्रोत है। उन्होंने प्रथम बैच विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने रतलाम मेडिकल कॉलेज की प्रगतिउपलब्धियां एवं उसमें योगदान देने वाले व्यक्तियों का जिक्र किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!