ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
देशमध्यभारतरतलामराजनीति

रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट… पिता लड़ रहे है लोकसभा चुनाव पुत्र ने दे दिया युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा…

बोले विक्रांत भूरिया मेरे पिताजी का आखिरी चुनाव.... संगठन को समय नहीं दे पा रहा... पिताजी की जीत सुनिश्चित करूंगा उनके लिए प्रचार प्रसार.. सर्वाधिक मतों से जीत का बनेगा रिकॉर्ड...

Publish Date: April 9, 2024

(www.csnn24.com) मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से डॉक्टर विक्रांत भूरिया के द्वारा अचानक इस्तीफा देने से सनसनी मच गई। विक्रांत भूरिया रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं। विक्रांत भूरिया के इस्तीफा की खबर पूरे प्रदेश में आज की तरह फैली है। इस्तीफा की खबर सुनते ही नए-नए कयास सामने आने लगे। इस दौरान विक्रांत भूरिया का पत्र एवं नवनियुक्त अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र भी तेजी से वायरल हुआ। इसी दौरान विक्रांत भूरिया के द्वारा भी सोशल मीडिया एवं अपने फेसबुक पेज पर अपने इस्तीफा की खबर को लेकर विस्तार से बताया गया।

सोशल मीडिया पर विक्रांत भूरिया ने क्या लिखा देखिए स्वयं उनके शब्दों में:-

साथियों ,
पिछले कई दिनों से मैं इस बात पर मंथन कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिताजी का भी चुनाव होने के कारण मैं मध्य प्रदेश युवा कॉंग्रेस संगठन में समय नहीं दे पा रहा हूँ । ऐसे में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह संगठन और संगठन के साथियों के साथ न्याय नहीं होगा ।
भारतीय युवा कॉंग्रेस ने मुझ जैसे एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष बनाया फिर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया विधायक भी बनने का मौका दिया , इसके लिए मैं हमारे नेता राहुल गांधी जी, युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ज़ी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ , चूँकि अब मेरे विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के परिवारों के बीच समय देना मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है साथ ही रतलाम झाबुआ सीट पर स्वयं मेरे पिता जी चुनाव लड़ रहे है तो क्षेत्र में समय देना और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है । अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले तो संगठन हित में होगा और मैं इस चीज़ के समर्थन में हूं ।
इस दौरान मेरी इस यात्रा में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले सभी जांबाज़ साथियों का … चाहे जेल जाना हो या लाठियां खानी हो , दिल से आभार व्यक्त करता हूँ ।
लड़ेंगे जीतेंगे !

आपका भाई
डॉ विक्रांत भूरिया

डॉ विक्रांत भूरिया का इस्तीफा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्वीकार करते हुए मध्य प्रदेश के नए युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मितेन्द्र सिंह की नियुक्ति की गई है।

इस संदर्भ में जब डॉक्टर विक्रांत भूरिया से cssnn24.com द्वारा बातचीत की गई तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से मेरे पिताजी का चुनाव अब अंतिम चुनाव है और ऐसे समय में संगठन के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं और मुझे लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष के रूप में लगातार पूरे प्रदेश में ध्यान देना पड़ता। मेरे पिताजी की जीत सुनिश्चित है मैं रतलाम झाबुआ के हमारे मतदाताओं के बीच में रहकर कार्य करना चाहता हूं और सुनिश्चित जीत को सर्वाधिक मतों से रिकॉर्ड जीत बनाना चाहता हूं इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है इसके अलावा और कोई कारण नहीं है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!