
(www.csnn24.com)रतलाम जयस रतलाम ने आदिवासियों के शोषण और अत्याचार के नाम पर तथा महू मैं आदिवासी युवती के साथ घटी घटना को लेकर एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया। महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिसमें आदिवासी समुदाय की एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शौषण करके परिवार के साथ मिलकर उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। पता बताया कि साथ ही उक्त घटनाक्रम को लेकर परिजनों व आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसमें एक निहत्थे राहगीर आदिवासी युवक की पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली में मृत्यु हो गई जिसके चलते मांग की गई कि पुलिस के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएं।
उपरोक्त ज्ञापन जयस छात्र संगठन के साथ-साथ अन्य आदिवासी समाज के संगठनों के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जयस नेता चंदू मईडा जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा आदिवासी एकता परिषद के महासचिव डॉ कमल डामोर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कविता भगोरा पूर्व सरपंच गौतम पांडोर सरपंच छोटु भावर राकेश डामोर भरत डिंडोर कमल मईडा राकेश राठौड़ दलीचंद मईडा प्रवीण डामोर शिवराम डामोर सैकड़ों जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





