ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्साहेल्थ इज वेल्थ

रतलाम को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात…सुपर स्पेशलिटी जीडी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ….

ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट की परेशानी, एक ही स्थान पर मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक, विश्वसनीय इलाज....

Publish Date: June 8, 2025

रतलाम। रतलाम जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और बड़ी सौगात मिली। अब हृदय रोगियों एवं न्यूरोसर्जरी की दरकार वाले मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा के लिए बाहर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आज जी.डी. सुपर स्पेशलिटी विभाग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने करी। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व किसान आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे हॉस्पिटल डॉ. राजेश कुमार बेन रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने आपने सम्भोधन मे कहा की डॉक्टर ने जो सिखा है वोह बताता है पर डॉक्टर को जो मति भगवन देता उससे मरीज ठीक होना ही है एवं डॉ लेखराज पाटीदार को रतलाम शहर को नई सोगात के लिए बधाई प्रेषित एवं महापौर प्रहलाद पटेल ने आपने सम्भोधन मे कहा की डॉक्टर एक भगवान का रूप होता है और पेशेंट भी एक भगवान की तरह ही है वह अगर किसी डॉक्टर पर भरोसा करता है तो उसी डॉक्टर के पास जाता है, हमारे मोदी जी ने 5 लाख तक का फ्री इलाज योजना चालू कि वह आयुष्मान योजना जी डी हॉस्पिटल में चालू है एवं सभी से अनुरोध किया कि शहर अपना है सफाई का विशेष ध्यान रखे|
अब 24/7 सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवा
जीडी हॉस्पिटल में अब विशेष रूप से उन मरीजों और परिजनों को रतलाम जैसे शहर में ही सुविधा मिल सकेगी जिन्हें हार्ट अटैक, रीढ़ की हड्डी की समस्या या एक्सीडेंट में मजबूरी में बड़े शहरों में भागकर जाना पड़ता था। हृदय रोग के उपचार के लिए कैथ-लैब का संचालन वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग जैन द्वारा किया जाएगा, जिसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं पेसमेकर की सुविधाएं मिलेंगी। हृदय रोग विभाग की टीम में अन्य चिकित्सकों में अनुभवी डॉ. भरत कुमरावत, डॉ. विजय पाटीदार शामिल हैं।
जल्द ही आयुष्मान भारत योजना में भी इन बीमारियों का इलाज इस हॉस्पिटल में हो पाएगा। डॉ. अनुराग जैन अपोलो हॉस्पिटल भोपाल, सागर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी भी अपनी सेवाएं देंगे। इससे रोड एक्सीडेंट में हुई हेड इंजरी की स्थिति में ब्रेन से जुड़े जटिल रोगों का भी उच्च तकनीक के माइक्रोस्कोप से ऑपरेशन यहां हो सकेगा। 24 घंटे इमरजेंसी आईसीयू, सर्जरी और केयर भी मिलेगी। महिलाओं के लिए डॉ. राधा वर्मा द्वारा आईवीएफ सेंटर के माध्यम से मरीज का उपचार किया जा रहा है।
हॉस्पिटल में ये सेवाएं भी रहेंगी जारी
अस्पताल में रतलाम को पहले मॉड्यूलर ओटी, घुटना, कूल्हा का प्रत्यारोपण और कई चिकित्सा सुविधा देने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लेखराज पाटीदार, यूरो सर्जन डॉ गौरव नाहर, भी सतत रूप से अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पी. विलियम, कैंसर रोगों के लिए ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पाटीदार, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजेश पाटीदार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र वैष्णव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सलोनी जैन की सेवाएं भी मिलेंगी।
डॉ. राधा वर्मा द्वारा प्रसूति एवं महिला रोग विभाग व आईवीएफ सेंटर के माध्यम से भी लाभ दिया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किए जाएंगे । वहीं हॉस्पिटल में घुटने के रिप्लेसमेंट की आधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सुविधा स्टार्ट हो रही है।
मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधा जीडी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस, फ्रैक्चर एवं जोड़ प्रत्यारोपण, किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जल्द ही योजना में एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी जैसी जांचों का सेंटर भी उपलब्ध है ताकि मरीजों को एक्सीडेंट या गंभीर स्थिति में यहां से वहां ना दौड़ना पड़े। अस्पताल के स्टाफ और परिवार ने नागरिकों से रतलाम में ही मिलने वाली इन चिकित्सा सौगातों का लाभ लेने की अपील की है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!