ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
रतलामराजनीति

भाजपा सदस्यता अभियान में अग्रणी रहेगा रतलाम जिला – जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय….

संगठन पर्व को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन...

Publish Date: September 6, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम देश में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही देशभर में संगठन पर्व प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रिमंडल सदस्यों को सदस्यता कराकर शुभारंभ किया और उसके साथ ही जिले में भी अभियान जोरषोर से षुरू हो चुका है। संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देष में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। जिले में भाजपा का लक्ष्य 3 लाख सदस्य बनाने का है, लेकिन इससे भी अधिक सदस्य बनाकर जिला अग्रणी रहेगा।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कही। संगठन पर्व को लेकर पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में श्री उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेष में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण जो अभियान रोका गया था, वह अब फिर से शुरू होकर डेढ़ माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अमित शाहजी के अध्यक्ष काल के दौरान पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को विष्व की नंबर एक पार्टी बनाया था। वर्ष 2019 में लगभग 7 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

24 सितंबर तक चलेगा पहला चरण

जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व इसलिए कहा गया है कि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। संगठन पर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवंबर से 10 नवंबर 2024 होगी।

चार आयामों से ले सकते है सदस्यता

जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के अनुसार सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। पहले आयाम में 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम क्यू आर कोड है। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग इसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण की जा सकती और भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। उन्होंने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान कर्मकांड नहीं, अपितु अपने परिवार का विस्तार है। यह अभियान सर्व समावेशी होगा। इसका उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है, जिसमें हर वर्ग को पार्टी से जोडा जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए जिला, मंडल और षक्ति केन्द्र स्तर की टोलियां बनी है। इन टोलियों द्वारा होने वाले कार्य की मॉनिटरिंग प्रतिदिन जिला स्तर पर बने नियंत्रण कक्ष से होगी। अभियान में अब तक 40 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके है। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया आभार जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने माना।

 

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!