ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जावराराजनीति

विकास, विश्वास व सेवा की गारंटी है राजेंद्र..मुख्यमंत्री चौहान….

Publish Date: November 1, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम राजेंद्र विकास, विश्वास और सेवा की गारंटी है जावरा की जनता का प्यार व आशीर्वाद ही मुझे यहां खिंच कर ले आया। हमने पत्थरों की मार से लोगों को घायल होते देखा है जावरा वालो हम तो आपके फूल की मार से ही घायल हो गए। आपके प्यार और आशीर्वाद के कायल हो गए।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में महती आमसभा को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा कि जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी| कई काम तो ऐसे है जो हमने आउट ऑफ वे जाकर किये। राजेन्द्र ने कहा था कि जावरा में ओवर ब्रिज चाहिए हमने स्टेट के बजट से 2 फ्लाय ओवर ब्रिज स्वीकृत किये जिनमें से एक जावरा को दिया जो सबके सामने बनकर तैयार है। अभी 2 सीएम राइज बन रहे है जावरा विधानसभा में 10 सीएम राइज ओर बनवाऊँगा। उद्योग व सिंचाई के क्षेत्र में भी और बेहतर काम करेंगे। एक्सप्रेस वे जो यहां बना है उसका भूमिपूजन भी इसी जावरा की धरती पर हुआ है। आने वाले समय मे भी जावरा के विकास में कोई कसर कोई कमी नहीं छोडूंगा। फिर जावरा आऊँगा ओर बाबूजी डॉ.लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करुगा।


विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि जावरा के विकास में जितना कहा था उससे बेहतर किया है आगे भी विकास के कार्य में कोई कमी नहीं आएगी जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
जावरा में मुख्यमंत्री चौपाटी क्षेत्र से जनता का अभिवादन करते हुए डॉ. पांडेय के साथ सभा स्थल पहुचे। पूरे रास्ते में विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों ने फूलों से मुख्यमंत्री व डॉ पाण्डेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा वासियों में उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते नजर आए। वही हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने जावरा पहुचे।


सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, गुजरात विधायक केयूर भाई, पीयूष देसाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, भरत दास वैरागी, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा, बजरंग पुरोहित, हरिराम शाह, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, विस्तारक धनंजय दीक्षित, रतनलाल लाकड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, नंदकिशोर महावर, धर्मचंद चपडोद, कीर्तिशरण सिंह, देवेंद्र भटनागर, श्रीमती लाला बाई शंभूलाल, पुनम पटवा, ऊषा श्रोत्रिय, अल्का शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, अजय सिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, सोनू यादव आदि कोर कमेटी के सदस्यगण मंचासीन थे। संचालन विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने किया | आभार सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!