ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने की बात प्रधानमंत्री जी भी कह गए है- चेतन्य काश्यप…

मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क का लाभ रतलाम के युवाओं को मिलेगा..भाजपा की नुक्कड़ सभाएं शुरू..भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में उमड़े क्षेत्रवासी..वार्ड क्रमांक 11 में मतदाताओं ने बरसाया अपार प्रेम और स्नेह...

Publish Date: November 6, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क के बाद अब नुक्कड़ सभा का दौर शुरू हो गया। पहले दिन रविवार रात को बिरियाखेड़ी एवं सज्जन मिल क्षेत्र की अंबेडकर नगर बस्ती में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। इसमें श्री काश्यप ने क्षेत्र के रहवासियों के बीच प्रदेश और नगर की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी।

श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनेगा, यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी कह गए है। उन्होंने शहर के समीप मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी है। इसका सीधा लाभ आपको मिलेगा। इसमें उद्योग लगने से हमारे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे आपके क्षेत्र की कीमतेे भी बढे़गी। सुभाष नगर ओवर ब्रिज का काम जल्द पूरा होगा जिससे विरियाखेड़ी क्षेत्र सहित कई लोगों को आने जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। आपके परिवार में होने वाले मांगलिक आयोजनों के लिए क्षेत्र में ही मांगलिक भवन का भी निर्माण किया है और स्वास्थ्य के लिए संजीवनी क्लिनिक बन रहे है, जिन्हे छोटा अस्पताल भी कह सकते है। यहां रोज डॉक्टर के साथ सभी तरह की दवाएं और सभी जांच की सुविधा मिलेगी।

श्री काश्यप ने कहा कि 10 वर्ष पहले अब हम यहां आए थे, तब क्षेत्र में कई कच्चे मकान थे। उस समय कहा था कि हम पक्के मकान बनाएंगे। आज क्षेत्र के अधिकांश परिवारों के पक्के मकानों का निर्माण करवाया गया है। कुछ मकान जो पट्टे के नियम में रह गए थे, उनके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी ने नियम बनाए है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि किस तरह से अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया, इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर लाया गया, मेडिकल कॉलेज को तैयार किया गया, गोल्ड कॉम्प्लैक्स आया, नमकीन कलस्टर आया यह सब जन-जन तक जाना बहुत जरूरी है, आपको भी पता होना जरूरी है। अवैध कॉलोनियों की लड़ाई विधायक जी लंबे समय से लड़ रहे थे और इन्हे वैध कराने में रतलाम को रोल मॉडल बनाया है। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य भी शुरू हो चुके है।

नुक्कड़ सभा को जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया और विकास कार्यों की जानकारी क्षेत्र के रहवासियों को दी। नुक्कड़ सभा के दौरान मंच पर श्री काश्यप के साथ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, क्षेत्रीय पार्षद अनीता वसावा, सेक्टर प्रभारी अनुज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदलाल तोशावाड़, वार्ड संयोजक तेजसिंह हाड़ा, प्रभुलाल मेगवाल मंचासीन रहे।

 

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में उमड़े क्षेत्रवासी
– वार्ड क्रमांक 11 में मतदाताओं ने बरसाया अपार प्रेम और स्नेह
रतलाम, 5 नवम्बर।
 भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क रविवार शाम वार्ड क्रमांक 11 में हुआ। इसकी शुरुआत डोंगरे नगर पूर्व मुखी हनुमान मंदिर से हुई। जनसंपर्क नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान डोंगरे नगर में एक परिवार द्वारा श्री काश्यप का स्वागत किया जा रहा था, तभी काश्यप की नजर परिवार के नवजात पर पड़ी तो उनके द्वारा बच्चे को गोद में लेकर उसे प्यार और दुलार दिया गया।

डोंगरे नगर पूर्व मुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुआ जनसंपर्क पानी की टंकी के सामने से होकर भद्रकाली मंदिर, डायमंड स्कूल, हठीलेश्वर महादेव मंदिर से संत कंवरराम नगर खेल परिसर के पास इसका समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने श्री काश्यप पर अपार प्रेम और स्नेह बरसाया।

यह रहे उपस्थित
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट, वार्ड संयोजक संतोष ललवानी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, रवि सोनी, पालीवाल, नितिन राठौड़, कीर्ति दख, राकेश मीणा, शंभूलाल पाटीदार, राजेंद्र चौहान, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, निशा सोमानी, विवेक शर्मा, विनोद करमचंदानी, शुभम चौहान, आकाश खड़के सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!