ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
कानून एवं अपराधपुलिस डायरीरतलाम

थाना दीनदयाल नगर पुलिस द्वारा ग्राम पलसोड़ी की सरकारी स्कुल मे हुई कम्प्युटर चोरी की वारदात का खुलासा…

आरोपीयों सहित 05 लाख का मश्रूका बरामद..

Publish Date: August 1, 2023

खाना दीनदयाल नगर अंतर्गत सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी किए गए सामान सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें एक आरोपी नाबालिग है पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया

घटना के विवरण अनुसार थाना दीनदयाल नगर रतलाम क्षेत्र मे दिनांक 24.07.2023 को ग्राम पलसोडी के सरकारी स्कुल से अज्ञात चोर रात्रि मे स्कुल कक्ष का ताला तोड़कर 10 कम्प्युटर,एक इनवर्टर,एक प्रिंटर,04 युपीएस बैटरिया कुल मश्रुका कीमती 507000/- रुपये का चोरी कर ले गये थे जिस पर से थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अप.क्र.461/23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था।

अज्ञात चोरों की धरपकड़ एवं चोरी गया मश्रूका बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम  सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर रतलाम थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर रतलाम की टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों व चोरी गये माल की पतारसी में लगाया गया।
संक्षिप्त विवरणः-पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियो व चोरी गये माल की पतारसी हेतु थाना दीनदयाल नगर की टीम द्वारा जमीनी पुलिसिंग के साथ साथ मूखबीर भी लगाये गये थे जो मुखबीर की सूचना पर पता चला कि कुछ अज्ञात लोग चोरी की घटना में संदिग्ध है जो चोरी का माल बेचने की फिराक में है इन्हे पकडकर पूछताछ की जावे तो आपको सफलता मिल सकती है मुखबिर ,की सूचना की तस्दीक करते कुछ संदिग्ध लोगों को पकडा था जिन्होने अपना नाम पता हिमेश उर्फ छोटु पिता लक्ष्मण खराड़ी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बीड़पाड़ा पलसोड़ी,दीपक पिता प्रकाश डोडियार उम्र 18 वर्ष निवासी चुनावड़ली पलसोड़ी,रोहित पिता शंकर उर्फ हकरा निनामा उम्र 19 वर्ष निवासी अर्जुन नगर रतलाम,पवन पिता दुबल पारगी उम्र 22 वर्ष निवासी बीड़पाड़ा पलसोड़ी,जितेन्द्र पिता कालु भाभर उम्र 18 वर्ष निवासी तीखीरुंडी रामपुरिया व 01 विधि विरुद्ध बालक होना बताये जिनसे पलसोड़ी सरकारी स्कुल मे हुई चोरी के बारे मे पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया गया व बताया कि आज से करीब डेढ़-दो महीने पहले हिमेश उर्फ छोटु खराड़ी निवासी ग्राम बीड़पाड़ा पलसोड़ी जो कि सरकारी स्कुल के पास ही रहता है उसने सरकारी स्कूल पलसोडी मे कम्प्यूटर उतरते देख लिये थे तभी से उसके मन में चोरी का ख्याल आया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सरकारी स्कुल मे रखे कम्प्युटर चोरी करने की योजना बनाई । घटना दिनाँक 24.07.2023 को रात्रि में अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल का ताला तोडकर कम्प्यूटर व उसका सारा सामान बोलेरो पिकअप मे भरकर ले गये थे तथाचुराये गये माल को बेचने के फिराक में थे जिन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मश्रूका सभी कम्प्युटर कीमती 507000/- व घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। आरोपीगण को माननीय न्यायालय रतलाम के समक्ष पेश किया जावेगा ।

*गिरफ्तार आरोपी*
01.हिमेश उर्फ छोटु पिता लक्ष्मण खराड़ी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बीड़पाड़ा पलसोड़ी
02.दीपक पिता प्रकाश डोडियार उम्र 18 वर्ष निवासी चुनावड़ली पलसोड़ी
03.रोहित पिता शंकर उर्फ हकरा निनामा उम्र 19 वर्ष निवासी अर्जुन नगर रतलाम
04.पवन पिता दुबल पारगी उम्र 22 वर्ष निवासी बीड़पाड़ा पलसोड़ी
05.जितेन्द्र पिता कालु भाभर उम्र 18 वर्ष निवासी तीखीरुंडी रामपुरिया
06. विधि विरुद्ध बालक-01
जप्त मश्रुका-
(01) 10 कम्प्युटर सेट मय एक युपीएस इनवर्टर,बैटरिया.प्रिंटर कीमती 507000 /- रुपये
(02) घटना में प्रयुक्त वाहन एक बोलेरो पिकअप क्रमांक MP43G3703
कीमती करीबन- 750000/- रुपये ।
**कुल जप्त मश्रुका कीमती करीबन 1257000/- रुपये**
.आपराधिक रिकॉर्डः- 1.हिमेश उर्फ छोटु पिता लक्ष्मण खराड़ी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बीड़पाड़ा पलसोड़ी थाना दीनदयाल नगर अप. क्र. 47/2023 धारा 323,325,427,294,506,34 भादवि

सराहनीय भूमिका-उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर  दीपक कुमार मंडलोई, उनि. शांतिलाल चौहान, सउनि. कालुसिंह जामौद, सउनि. दिनेश मावी, प्र.आर.577 मनोज पाण्डेय, प्र.आर.589 अंकलेश्वर पाटीदार, प्र.आर.562 जितेन्द्रसिंह गौर, प्र.आर.338 नवीन पटेल, आर.788 दीपकसिंह, आर.962 राकेश दांगी आऱ,702 जितेन्द्रसिंह, आर.429 अजीतसिंह, आर.900 राणाप्रताप, आऱ,1142 पवन जाट,आर.1168 नरेन्द्र मुनिया,आर.264 देवीसिंह मौर्य, आऱ.519 बिल्लरसिंह,आर.599 मकनसिंह,आर.651 रावजी गणावा,आर.674 महेश ठाकरे,आर.232 मनीष परिहार तथा सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहन शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा ।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!