ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधरतलाम

रतलाम के मुख्य डाकघर में हुई सात लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा…

मुख्य आरोपी सहित उसकी पत्नी एवं बहन भी गिरफ्तार.... 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा... खंगाले 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज....

Publish Date: August 31, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम के मुख्य डाकघर में 28 अगस्त की सुबह 3:00 से 4:00 के बीच में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी का पैसा छिपाने में उसकी सहायता करने के आरोप में उसकी पत्नी तथा बहन को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने छोड़ी गई राशि के अलावा चोरी में उपयोग की गई वस्तुओं को भी बरामद किया है। एसपी अमित कुमार ने खुलासा करते हुए पूरी जानकारी दी।

*घटना का विवरण-* दिनांक 28.05.25 को फरियादी कन्नू गेहलोत पिता भुवानजी गेहलोत डाकपाल प्रधान डाकघर रतलाम द्वारा थाना स्टेशन रोड पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.08.2025 को सुबह 5.43 बजे को डाकघर के चौकीदार हरचंद मालवीय ने चैक करने पर पाया कि डाकघर के मुख्य द्वार के ताले कटे हो कर गेट के पास पड़े है और डाकघर में चोरी हो गई है जिसके आधार पर पर डाकपाल एवं डाकघर स्टाफ के द्वारा डाकघर के अंदर चैक करने पर पाया कि डाकघर के कोषालय के द्वार के ताले एवं खिड़की के ताले भी कटे थे, और कोषालय में रखी दो तिजोरियों के ताले भी कटे हुए मिले एवं कोषालय के अलावा उप-लेखा कक्ष एवं काउंटर के भी ताले टूटे हुए मिले जिसमें तिजोरियों में रखी नगदी 704339 /- (रुपये सांत लाख चार हज़ार तीन सौ उनचालीस मात्र) चोरी होना पाये | उक्त सूचना पर डाकघर में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताले काटकर नगदी चोरी करने के संबंध में थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 703/25 धारा 331(4), 305ए BNS के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार तत्काल घटना स्थल पहुचे एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं मौके पर ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में चार अलग अलग टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु लगाया गया । पुलिस टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना स्थल का वैज्ञानिक पद्धति से निरीक्षण कर घटना स्थल के सीसीटीवी फुटैज चैक किये गये, जिसमें घटना की रात्री को अज्ञात चोर इलैक्ट्रिक कटर से डाकघर के ताले काटकर कोषालय में रखी तिजोरियों से चोरी करता हुआ पाया गया । घटना स्थल पर अज्ञात चोर के द्वारा प्रयोग की गई लोहे की सब्बल भी मिली जिसे जप्ती में लिया गया । घटना स्थल से सीसीटीवी फुटैज, अज्ञात चोर के फुटप्रिंट व अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गये जिनके आधार पर पुलिस टीम के द्वारा उसके डाकघर आने एवं जाने के रूट को ट्रैक किया। सायबर टीम के द्वावा घटना स्थल से सायबर संबंधी तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये एवं उक्त आधार पर संदेही व्यक्तियों से पूछताछ कर अज्ञात चोर को ट्रेक किया गया। पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबीर सुचना के आधार पर अज्ञात चोर ग्राम बिनोली का होना पाय गया जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बिनोली में रात भर डेरा डालकर घेराबंदी की गई एवं संदेही अमृत सिंह सोलंकी पिता विक्रम सिंह सोलंकी ग्राम बिनोली, थाना रिंगनोंद रतलाम को पकड़ा, संदेही अमृतसिंह सोलंकी ने पुलिस पूछताछ के दौरान् डाकघर में चोरी की जाना स्वीकार किया । आरोपी ने बताया की मुझ पर काफी कर्ज होने से पैसो की जरुरत पडने से डाकघर में चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की नगदी छिपाने के लिये उसकी पत्नि एवं बहन को दे दिये थे जिनसे चोरी की राशि नगदी बरामद की गई एवं आरोपी एवं उसकी पत्नि व बहन को भी आऱोपी बनाया जाकर गिरफ्तार किया गया ।

*तरीका ए वारदात–* आरोपी का स्वयं का डाकघर में सैविंग खाता था जिससे आरोपी को डाकघर की जानकारी थी । आरोपी नें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से एक बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक कटर(ग्लाईंडर) आर्डर किया। आरोपी दिन में ही रतलाम आ गया और भीड़भाड़ वाले स्थान मेडिकल कालेज में छिपाव हासिल किया फिर घटना रात्री को रेनकोट पहनकर एवं मुंह पर रुमाल बांधकर मोटरसाइकिल से बाल चिकित्सालय पहुंचा जहां मोटरसाईकिल खड़ी करके पैदल ही घटना स्थल आया दीवार फांदकर अंदर पहुचां और इलैक्ट्रिक कटर से डाकघर के ताले कर कौषालय से नगदी चोरी बैग में भर चोरी कर लिये, आऱोपी पुलिस को गुमराह करने के लिये कर पैदल रेल्वे स्टेशन गया वहां से ऑटो रिक्शा मे बैठकर बाल चिकित्सालय आया और उसकी मोटरसाईकिल लेकर फरार हो गया ।

*बरामद मशरूका –* नगदी 704200 रुपये, एक इलेक्ट्रिक कटर(ग्लाईंडर), रेनकोट, एक जोड़ जुते, एक मोटरसाईकिल HF डीलक्स MP43EC1320

*गिरफ्तार आरोपी -* 01.अमृत सिंह पिता विक्रम सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम
02. पपीता पिता विक्रम सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम (आरोपी अमृत की बहन)
03. अनिता पति अमृत सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम (अमृत की पत्नि)

*महत्वपुर्ण भुमिका–* निरीक्षक स्वराज डाबी, निरी अय्यूब खान, निरी अमित कोरी, निरीक्षक सतेन्द्र रघुवंशी, उनि अमित शर्मा, उनि रेडियो राजा तिवारी, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर नारायण सिह, प्रआर ईश्वरसिह, आर रवि चंदेल, आर अभिषेक पाठक, आर रोशन राठौर, आर नरेन्द्र हाड़ा, आर अतुल दुबे, आर देवेंद्र डोडिया, म.आर अंगुरबाला, सायबर सेल रतलाम मनमोहन शर्मा, (प्रभारी सायबर सेल), प्रआर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, आर राहुल पाटीदार, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक दिनेश राठी (फिंगरप्रिंट, उनि विजय बामनिया, उनि जितेन्द्र कनेश, उनि अनुराग यादव, प्रआर मुकेश चैहान, मप्रआर सीमा दायमा, आर अनिल सोलंकी, आर रितेश यादव, आर राहुल मारु, आर धीरेन्द्र गोखले, आर लोकेन्द्र सोनी, आर अभय चौहान, आर देवेन्द्र, आर समरथ डुडवे, आर शक्ति सिंह (डॉग स्क्वॉड), आर पारस चावला, आर प्रकाश भास्कर चालक धर्मेन्द्र यादव मआर प्रतिभा परिहार की प्रकरण में सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!