ब्रेकिंग
रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या...
कानून एवं अपराधरतलाम

पुलिस कप्तान की अपनी टीम को चेतावनी अगर ढंग से नहीं खेले तो हो जाएंगे क्लीन बोल्ड

शहर की सुस्त पड़ी पुलिस कप्तान की टीम को कप्तान ने सचेत किया और निकले सड़कों पर

Publish Date: February 10, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम मैं लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के पश्चात आज पुलिस कप्तान ने सख्त तेवर दिखाते हुए एक मीटिंग अपनी टीम की करी ।और सख्त लहजे में टीम को चेतावनी दी है कि यदि सही ढंग से बैटिंग बॉलिंग नहीं करी या तो क्लीन बोल्ड होना होगा या टीम से बाहर कर दिए जाओगे।

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय रतलाम शहर तथा जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के चलते रतलाम की कानून व्यवस्था पर लगातार सोशल मीडिया पर प्रश्न उठ रहे थे।

जिसके चलते आज रतलाम पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने पुराने कंट्रोल रूम पर अपने सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारियों सहित जिम्मेदार लोगों की बैठक ली lऔर स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी की सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सख्ती और निष्ठा से करें यदि किसी भी प्रकार की कोताही बढ़ती गई तो फिर जिम्मेदारों को विभागीय कार्रवाई और परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस कप्तान ने बताया कि संपूर्ण जिले और रतलाम में खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है ,अनावश्यक रूप से वह चाय नाश्ते पान आदि की दुकानों की गुमटियों पर खड़े रहते हैं वहां पर सख्ती बरती जाएगी ।और पूछताछ की जाएगी। और यदि पाया गया कि वहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है तो संबंधित पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इस प्रकार के तमाम स्थानों को चिन्हित कर कर वहां पर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी lतथा स्ट्रीट गश्त लगातार की जाएगी जिससे इनकी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को एवं चिता को दुरस्त और एक्टिव किया जाएगा। पुलिस कप्तान ने यह भी बताया कि यदि किसी क्षेत्र में कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उस क्षेत्र की चीता और पुलिस की रहेगी। आज पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार सीएसपी हेमंत सिंह चौहान तथा सभी थाना प्रभारी पुलिस कप्तान के साथ सड़क पर उतरे और सड़कों पर तथा अनावश्यक दुकानों पर एकत्रित लोगों युवा आदि से पूछताछ करी। तथा नाबालिक बच्चों के माता-पिता उसे भी चर्चा कर कर उन्हें समझाइश दी गईl

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!