ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
मध्यभारतरतलामराजनीति

पीएम नरेन्‍द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बंजली हवाई पट्टी के पास जन सभा को संबोधित करेंगे

Publish Date: October 30, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाममुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे। पीएम का दौरा पहले पांच नवंबर को तय किया गया था, जिसमें अब बदलाव किया गया है।

पीएम व सीएम के दौरे की तैयारी को लेकर शनिवार को जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।

4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बंजली हवाई पट्टी के पास जन सभा को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को जावरा में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में दोनों सभाओं की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वाह करने का आव्हान किया। महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

पीएम मोदी की 4 नवंबर को रतलाम और सिवनी में सभा प्रस्तावित है। पीएमओ की ओर से इन दोनों सभाओं की अधिकृत मंजूरी आना बाकी है। मल्लिकार्जुन खडग़े बालाघाट के कटंगी और डिंडोरी के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।
8 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर के सांवेर और खातेगांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके अगले दिन 9 नवंबर को उनकी रीवा में जनसभा प्रस्तावित है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती मप्र विधानसभा चुनाव के लिए नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगी। मायावती 6, 7, 8, 10 और 14 नवंबर को एमपी के दौरे पर रहेंगी। 5 दिन में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में 9 जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

230 सीटों के लिए 3832 कैंडिडेट ने किए नामांकन मप्र विधानसभा की 230 सीटों पर 21 से 30 अक्टूबर तक कुल 3832 उम्मीदवारों ने 4359 नामांकन फॉर्म जमा किए गए हैं। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 2 नवंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!