ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
देशमनोरंजन
Trending

पठान सिर्फ एक फिल्म , गूंजेगा तो यहाँ सिर्फ जय श्री राम , कंगना रनौत का बयान,कौन इसके टिकट खरीद रहा है है और कौन इस को सफल बना रहा है ?

इस फिल्म का नाम इंडियन पठान होना चाहिए था

Publish Date: January 27, 2023

(www.csnn24.com) हमेशा अपने बयानों और तीखे बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोत एक बार पुनः पठान फिल्म को लेकर एक एक के बाद एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में है। कंगना रनौत ने पठान फिल्म की तारीफ के पश्चात अब एक नया टर्न लेते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट करें और ट्वीट के माध्यम से पठान फिल्म को लेकर सनसनीखेज बयान दिए हैं कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि लोग पठान फिल्म को नफरत पर जीत का दावा कर रहे हैं। कंगना ने आगे लिखा कि मैं मानती हूं परंतु किस का प्यार और किसकी नफरत? कंगना यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा कि कौन इसके टिकट खरीद रहा है है और कौन इस को सफल बना रहा है ? उन्होंने कहा कि यह भारत का प्रेम है यहां पर 80% हिंदू रहते हैं। कंगना आगे लिखती है

इसमें पाकिस्तान जो हमारा दुश्मन है तथा आई एस आई को एक अच्छे रूप में बताया गया हैl यह फिल्म सफलतापूर्वक चल रही है जो कि भारत की स्प्रिट है, बिना किसी जजमेंट और नफरत से हटकर यह देश को महान बनाती है यह सिर्फ भारत का प्यार है जिसने नफरत और ओछी राजनीति पर जीत पाई हैl इसके बाद कंगना ने प्रहार करते हुए लिखा कि उन सब लोगों के लिए जिनकी उम्मीदें बहुत ज्यादा हाई हे पठान सिर्फ एक फिल्म है गूंजेगा तो यहां पर  सिर्फ जय श्री राम l फिर एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा कि भारत के मुसलमान देशभक्त हैं और मैं मानती हूं कि वह अफगानी पठानों से अलग हैl भारत कभी भी  अफगानिस्तान नहीं हो सकता l सभी को मालूम है कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है और वह नरक से परे हैं

कंगना ने कहा कि स्टोरी के हिसाब से पठान फिल्म का नाम हिंदुस्तानी पठान होना चाहिए था। उल्लेखनीय की दावा किया जा रहा कि पठान फिल्म ने 2 दिन में 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है उसके पश्चात कंगना रनौत की यह प्रतिक्रिया एक के बाद एक ट्वीट के रूप में सामने आई है। कंगारू का अकाउंट काफी लंबे समय से ट्विटर पर ब्लॉक था और हाल ही में से फिर से ट्विटर के द्वारा शुरू किया गया है उसके बाद आप फिर कंगना इस पर सक्रिय हो गई है अब कंगना के फैंस उनकी इन प्रतिक्रियाओं पर अन्य लोगों की प्रतिक्रिया का आती है उसका इंतजार कर रहे हैंl

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!