
Publish Date: January 21, 2023
(www.csnn24.com)रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और अभिनेता शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत आगामी फिल्म ‘पठान’ रिलीज़ के पहले हफ्ते में देश में ₹150-200 करोड़ और दुनियाभर ₹300 करोड़ कमा सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, देश के प्रमुख सिनेमा चेनों में ‘पठान’ की एडवांस टिकट बुकिंग के पहले दिन एक लाख से अधिक टिकट बिके।




