ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
कानून एवं अपराधजनसम्पर्कमध्यभारतरतलामराजनीतिशख्सियत

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन बर्खास्त..

भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले में वायरल ऑडियो पर हुई कार्यवाही..

Publish Date: May 16, 2023

(www.csnn24.com)भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रथम श्रेणी अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने वाले उनके वायरल ऑडियो पर दो माह पूर्व तत्काल निलंबित कर विभागीय जाँच के आदेश दिए थे। श्री जैन के निलंबन के बाद दो माह में विभागीय जाँच की प्रक्रिया पूरी की गई। संजय जैन द्वारा पैसे मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था।

विभागीय जाँच के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को आज शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!