ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
आलोटजनसम्पर्कमध्यभारत

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर विधवा महिला को उसके हक की 20 लाख रुपए मूल्य की भूमि पर कब्जा दिलाया गया…

Publish Date: August 3, 2023

रतलाम मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के सुशासन में रतलाम जिले में कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता से पीड़ित लोग त्वरित न्याय प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर की संवेदनशीलता की एक और मिसाल बुधवार को देखने को मिली जब जिले के आलोट क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ाकला की एक विधवा महिला को उसके हक की लगभग 20 लाख रुपए मूल्य की भूमि पर कब्जा दिलाया गया।

महिला टीनाबाई दांगी रतलाम आकर कलेक्टर से मिली थीउसने बताया कि उसके पति के भाइयों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है वह अपना हक प्राप्त करने में असमर्थ हैं।  महिला के पति की 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके हिस्से की एक हेक्टेयर से अधिक भूमि थी जिसे पति के भाइयों ने हथिया लिया था।

महिला को उसका हक नहीं मिल रहा था इस पीड़ा को लेकर महिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास बुधवार को कलेक्ट्रेट आई थी। उसकी पीड़ा सुनकर कलेक्टर ने तत्काल महिला को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम आलोट  सुनील जायसवाल को दूरभाष पर निर्देश दिए। आदेश पर फौरन अमल हुआमहिला रतलाम से जब बरखेड़ा पहुंची तो शासकीय अमला उस को न्याय दिलाने के लिए पहले से ही मौजूद था। महिला टीनाबाई को उसकी 1.165 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा दिलवाया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम  सुनील जायसवाल के अलावा तहसीलदार सुश्री सोनम भगतराजस्व निरीक्षक तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!