
(www.csnn24.com) रतलाम के सिद्ध अति प्राचीन कालिका माता मंदिर में महा अष्टमी के पर्व पर आज सुबह महा आरती के पश्चात रंग गुलाल अबीर के साथ-साथ मातृशक्ति के द्वारा विभिन्न वेशभूषा में गरबा खेला गया मातृशक्ति यहां पर भारत माता जी के रूप में माता जी के विभिन्न स्वरूपों में एवं अन्य रूपों में गरबा के द्वारा मां की आराधना करती हुई दिखाई दी। कालिका माता मंदिर में प्रातः 1:00 से रंगोली निर्माण शुरू हो जाता है।
उसके पश्चात 3:00 बजे से गरबा का आयोजन किया जाता है महा अष्टमी पर यहां पर भारी मात्रा में भक्तों की भीड़ सुबह से ही लगना शुरू हो जाती है आज महा अष्टमी के दिन भी यहां पर सुबह तड़के से ही भक्तों का तांता लग गया। पारंपरिक कलश गरबा के साथ-साथ विभिन्न रूप में गरबे देखने को मिले। महा अष्टमी पर मां कालिका के मंदिर में आज भक्ति अपने चरम पर दिखाई दी।





