ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर पदाधिकारी गतिविधियों में सहभागिता करें और पार्टी को उच्च स्तर पर ले जाए – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप….

अंबेडकर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार

Publish Date: July 6, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम,  भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर मंडल और दीनदयाल मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया। नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर श्री काश्यप को आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री काश्यप ने अंग वस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि पहले पार्टी के सभी कार्य शक्ति केंद्र तक होते रहे है, लेकिन अब बूथ स्तर तक की रचना को भाजपा ने मजबूत किया है। पार्टी लगातार 10 वर्षों से बूथ स्तर पर अपने कार्य को आगे बढ़ा रही है। इस कार्य में मंडल पदाधिकारियों की महती भूमिका है। मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी की गतिविधियों में सहभागिता करे और पार्टी को उच्च स्तर पर ले जाए।
श्री काश्यप ने कहा कि पदाधिकारी के लिए बूथ पर प्रवास का काम पार्टी की मजबूती का मूल मंत्र है। मंडल में जिसे जो दायित्व दिया गया है, उसे वह समझना होगा। पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करे और केंद्र तथा राज्य की योजनाओं में हितग्राही को चिन्हित कर उसे लाभ दिलवाए। खाद्यान्न पर्ची जिनकी बनी हो, उनका आयुष्मान कार्ड बनवाएं। यदि किसी एक का भी कार्ड बनवा दिया, तो वह बीमारी के समय बहुत दुआएं देगा। मंडल पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों से अपना सीधा संपर्क रखे। किसी की छोटी बड़ी तकलीफ में सक्रियता रही और जागरूक रहे, तो पार्टी का आधार बहुत मजबूत हो जाएगा।
श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में हाल ही में हुई कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश के लिए उद्योग और रोजगार का आधार मजबूत किया है। रतलाम में उद्योग आने पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। पदाधिकारी इसकी चर्चा भी आमजन के बीच में ले जाए। रतलाम में कालिका माता लोक की घोषणा भी महत्वपूर्ण है, जिसकी चर्चा सबके बीच करे। आम लोगों को शासन की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कार्यकारिणी में पद सीमित होते है और उनके दावेदार अधिक होते है। पार्टी द्वारा जिन्हें भी अवसर मिला है वे जी जान से पार्टी का कार्य कर उसे मजबूत बनाए, क्योंकि ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सबके लिए उसका सदस्य होना ही गर्व की बात है। आरंभ में अंबेडकर मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा एवं दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मनोहर पोरवाल ने किया एवं आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!