ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधजनहित ख़बरेपुलिस डायरीरतलाम

अब किसी से डरे नहीं ..डायल करें.7049127232

रतलाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने विभिन्न अपराधों की जानकारी देने के लिए जारी करें हेल्पलाइन नंबर.. फरियादी अथवा सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त...

Publish Date: April 27, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिनांक 27.04.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्रेस वार्ता की गई । प्रेस वार्ता मे श्री बहगुणा द्वारा रतलाम शहर के यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु दिनांक 01 मई 2023 से दिनांक 15 मई 2023 तक विशेष अभियान चलाये जाने हेतु बताया गया है जिसमे रतलाम शहर की के यातायात को सुव्यवस्थित चलाने हेतु एवं लोगो को यातायात नियमो का पालन कराये जाने हेतु पुलिस द्वारा सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, शराब पिकर वाहन चलाने वाले, बिना लाईसेंस के वाहन चलाने वाले, गलत साईड मे वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की जावेगी साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियो के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जावेगी। इसके साथ ही शहर की यातायात की समस्याओ मे सुधार किये जाने हेतु नगर निगम के साथ मिलकर संय्युक्त रुप से समस्याओ का निराकरण भी किया जावेगा।

श्री बहुगुणा द्वारा जिले मे महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाले मनचलो, असामाजिक तत्वो द्वारा अराजकता फैलाने, स्कुल/कॉलेज/कोचिंक संस्थानो के सामने असमाजिक तत्वो के जमावड़े, सूदखोरी, जुआ-सट्टा, सायबर संबंधी फ्रॉड एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियो की जानकारी देने के लिये एक हेल्पलाईन नम्बर ( 7049127232) भी जारी किया गया है । किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त संबंध मे किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुचाना हो तो वह हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर सूचना दे सकता है। हेल्पलाईन पर सूचना देने वाले का नाम सुरक्षा की दृष्टि से गोपनीय भी रखा जावेगा।

पुलिस अधीक्षक के समक्ष शहर में सार्वजनिक स्थानो पर शराब पिने एवं अन्य समस्याओ की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक  हेमंत चौहान को उक्त समस्याओ का पता कर निराकरण हेतु निर्देशित भी किया गया है। प्रेस वार्ता मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक  हेमंत चौहान, यातायात डीएसपी  अनिल रॉय एवं रक्षित निरीक्षक  खिलावन कंवर मौजुद रहै।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!