थाने पर नहीं.. शिव मंदिर में सुलझा मोबाइल चोरी का मामला.. एसडीओपी के सामने महिलाओं ने शिव मंदिर में ली शपथ.. एसडीओपी साबेरा अंसारी के सामने महिलाओं ने खाई कसम..
आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में विवाद के बाद मोबाइल चोरी का मामला शिव मंदिर में सुलझा..

(www.csnn24.com) कभी-कभी पुलिस के सामने ऐसे मामले आते हैं कि पुलिस भी दुविधा में पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही मामला जिले के आलोट थामने में देखने में आया जहां पर एक महिला के द्वारा गांव की दो महिलाओं पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया गया, जिसके चलते थाने पर भारी मात्रा में पक्ष और विपक्ष की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी जद्दोजहद के पश्चात ही मामला सुलझता नहीं दिखा, और आखिरकार आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि यदि गांव के सभी लोगों के सामने दोनों महिलाएं मंदिर में जा कर शपथ पूर्वक भोलेनाथ के समक्ष यह बोल दे कि उन्होंने मोबाइल नहीं चुराया है तो वह उन्हें माफ कर देगी। तत्पश्चात एसडीओपी साबेरा अंसारी की उपस्थिति में महिलाओं ने कसम खाई और मोबाइल नहीं चुराने की बात करी। इस पूरी शपथ विधि के पश्चात मामला शांत हो गया तथा देखते-देखते एकत्रित भीड़ अपने-अपने गंतव्य की ओर चली गई।
पूरे मामले के अनुसार आलोट थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पालनहारा में विगत दिनों एक महिला तथा गांव की अन्य महिलाओं के तथा ग्रामीणों में बीच विवाद हो गया था जिसके चलते दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसके पश्चात बार-बार दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। और यह मामला पुलिस के लिए तरह से सर दर्द बन गया था। तत्पश्चात आज पुनः आरोप लगाने वाली महिला तथा भारी मात्रा में ग्रामीण थाने पर पहुंचे और वहां पर मोबाइल चोरी का विवाद सामने आया। इस दौरान मौके पर एसडीओपी साबेरा अंसारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह परिहार, राकेश दायमा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमेश मालवी अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोग भी थाने पर पहुंचे तथा मामले को शांत करने का प्रयास किया। परंतु मामला पुलिस के द्वारा शांत ना होकर आस्था पर जाकर खत्म हुआ और महिलाओं के द्वारा भोलेनाथ के समक्ष कसम खाने के पश्चात मोबाइल चोरी का आरोप मौके पर ही खत्म हो गया।





