ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

MP की नई योजना : मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023

जाति का कोई बंधन नहीं, कोई भी जाति की महिला आवेदन कर सकती है

Publish Date: February 4, 2023

(www.csnn24.com) भोपाल देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मनोबल को मजबूत बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करती है। हाल ही में मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना लांच की गई है। मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना शुरुआत की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है। इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय से हों। सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में 12000 रुपये (1000 रुपये प्रति माह) प्रत्येक वर्ष भेजे जाएंगे।यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। आप हमारे इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को भी जान पाएंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 की पात्रता क्या है?

• जो भी प्रदेश की महिलाएं आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आती हैं उन्हें इस योजना तहत लाभ पहुंचाया जायेगा महिला को मध्यप्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।

• इस योजना के लिए निम्न, मध्यवर्गीय और गरीब परिवार की महिलाएं ही पात्र होगी।

• निम्न मध्यम वर्ग की बहने चाहे वह किसी भी जाति की हो सभी महिलाएं योजना के लिए पात्र होगी।

• सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग की सभी गरीब महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 की पात्रता के लिए

आवश्यक दस्तावेज

1. आधार कार्ड

2. राशन कार्ड

3. आयु प्रमाण पत्र

4. आय प्रमाण पत्र

5. निवास प्रमाण पत्र

6. बैंक खाता विवरण

7. मोबाइल नंबर

8. पासपोर्ट साइज फोटो 2

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि जल्द ही लाडली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी, जिससे जल्द से जल्द महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा सके, हम आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पूरे प्रक्रिया को बताएंगे, इसलिए आप ध्यान से पढ़ें, ताकि रजिस्ट्रेशन करते वक्त कोई गलती न हो सके

सबसे पहले तो आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट कर जाने के बाद Home page पर

आपको Ladli Bahna Yojana Online

Registration की बटन पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के पश्चात आपको Ladli Bahna Yojana Registration Form में अपना नाम, पता एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा।

• इसके बाद आपको अपनी बैंक की सारी जानकारी भरना होगा।

• उसके बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

• अब आप Submit Button पर क्लिक करके

आवेदन कर सकते हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!