ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनसम्पर्करतलाम

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह का समापन हुआ जिला स्तरीय स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा आयोजित की गई

जिले की कई प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Publish Date: January 25, 2023

रतलाम(www.csnn24.com)  राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह का समापन समारोह तथा जिला स्तरीय स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा पालीवाल, श्री महेंद्र सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को खेलों से संबंधित सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करवाने हेतु आश्वस्त किया एवं आयोजन की प्रशंसा की। निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के कुपोषण को दूर करने में मदद मिलती है, वही स्वस्थ बच्चा भारत का स्वस्थ्य नागरिक बनेगा। बालिका दिवस समापन समारोह में वर्ष 2022 की कक्षा दसवीं की 5 जिला स्तरीय टॉपर बालिकाओं तथा कक्षा 12वीं की 9 जिला स्तरीय टॉपर बालिकाओं को प्रतिभा सम्मान में सम्मिलित किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह की थीम बालिकाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाना रही।

इस कड़ी में एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त करने वाली तरन्नुम मंसूरी को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2022 में विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर एथलेटिक्स में  कृतज्ञा शर्मा को स्वर्ण पदक,  प्रणाली गोस्वामी को हैंडबॉल में कांस्य पदक, लक्ष्मी चौहान को मलखंब में स्वर्ण पदक,  रैना शर्मा को खो-खो में स्वर्ण पदक, सलोनी खोईवाल को हाकी में रजत पदक, शालू राठौर को मिक्स मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक, वहीस्ता पटेल को बॉक्सिंग में रजत पदक, सानिया अली को वालीवाल में स्वर्ण पदक, मुस्कान जांगलवा को कराटे में स्वर्ण पदक, भूमिका कल्याण को कुश्ती में स्वर्ण पदक एवं अनुष्का चौहान को वालीवाल में स्वर्ण पदक हेतु सम्मानित किया गया।

शिक्षा विभाग से वर्ष 2022 में कक्षा दसवीं में जिला स्तरीय टॉपर बालिकाओं सेलिना, प्राची पांडे, जान्हवी एवं सखी मेहता को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में जिला स्तरीय पर बालिकाओं अनुजा दीक्षित, कृपा, सानिया बरमेचा, युक्ता पुरोहित, आयुषी उपाध्याय, कुसुम परमार, कीर्ति पुंगलिया एवं नंदिनी राठौर को सम्मानित किया गया।

स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता में शासन के निर्देश अनुसार निर्धारित कुल अंक प्रत्येक– प्रत्येक बच्चा 50 अंक का निर्धारण किया गया था। निर्धारित अंकों के आधार पर चयनित स्वास्थ्य बालक बालिकाओं के तहत श्रियांशउर्मिला सोनूकार्तिक प्रीति प्रदीपनीतू अशोकआर्या तरुणा उदयवानलक्षिता रवीना उमेशआयजन आयशा अशरफगीत छाया पवन लालवानीहेतांश भाविका पवनशाबान शाइस्ता साबिरदीक्षिता बबीता अरुणवैभव दुर्गा मनोजआशु धर्मराज दुर्गातनिष्का रवि संतोष को सम्मानित किया गया। संचालन श्री रजनीश सिन्हा ने कियाआभार सुश्री अंकिता पंड्या ने माना।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!