ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनसम्पर्करतलामराजनीति

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों की जिन्दगी बदलने का अभियान है, सभी लोग सहभागी बनें – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जिले में 1 लाख 17 हजार से ज्यादा फार्म भरे गए

Publish Date: April 3, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरने का काम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के रूप मे चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संपूर्ण जिले की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक दो घंटे में की जा रही हैइसके साथ ही कलेक्टर द्वारा कार्य में प्रगति लाने हेतु जनपद एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों मे ग्राम पंचायतवार तथा नगरीय क्षेत्रों मे निकायों के वार्डवार मानीटरिंग की जा रही हैं।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे द्वारा ग्रामीण निकायों की मॉनीटरिंग की जा रही है। फार्म भरने मे आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधक सीएससीलोक सेवा गारंटीई दक्षता केंद्र तथा ई गर्वनेंस के अमले की ड्युटी लगाई गई है । शिविर स्थल पर महिलाओ के बैठने के लिए छायादार व्यवस्थापेयजल की व्यवस्था तथा जिन महिलाओं के आवेदन पत्र भरे जाने थे उन्हें स्थानीय अमले के माध्यम से सूचित करने की व्यवस्था की गई थी।

जिले मे 2 अप्रैल दोपहर 3.00 बजे तक 1 लाख 17 हजार 284 फार्म भरे गए। जिनमें जनपद पंचायत आलोट में 16 हजार 665, बाजना में 11 हजार 581, जावरा में 14 हजार 404, पिपलौदा में 13 हजार 755, रतलाम में 22 हजार 838, सैलाना में 9 हजार 843 फार्म भरे गए।

नगर निगम रतलाम में 12 हजार 172, नगर पालिका जावरा में 5 हजार 971, नगर परिषदों के तहत आलोट में 2509, बडावदा में 829, नामली 1533, पिपलौदा में 1263, सैलाना में 1304, ताल में 1393 तथा नगर परिषद् धामनोद में 1224 फार्म भरे गए थे। जिले में योजना के तहत 4 लाख 69 हजार 457 महिलाओं को लाभान्वित करने का अनुमानित लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों की जिन्दगी बदलने का अभियान हैसभी लोग सहभागी बनें – मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। इस यज्ञ में समाज के सभी लोग सहभागी बनें तथा महिलाओं को आवेदन फार्म भरने में मदद करें। जिन स्थानों में नेटवर्क की समस्या हैउन स्थानों की बहनों के आवेदन अन्य स्थानों जहाँ नेटवर्क की सुविधा हैवहाँ ले जाकर आवेदन भरने की कार्यवाही प्रशासन पूर्ण करायेगाआवेदन भरने में जल्दबाजी कर अनावश्यक परेशान नहीं होंआवेदन 30 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे जायेंगें।

एक मई को ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों की सूची चस्पा कर आन लाइन तथा 181 के माध्यम से दावा आपत्ति प्राप्त की जायेगी तथा 31 मई तक उनका निराकरण किया जायेगा। यह निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थेमुख्यमंत्री जी की वीडियो कांफ्रेसिंग में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए शासन ने पात्रता तय की हैआवेदन फार्म पात्र महिलाओं के ही भरे जाए। जिन महिलाओं के बैंक खाते खुल जाए तथा उन खातों को आधार से लिंक कर दिया जाएजिससे जून माह से उनके खाते में राशि भेजी जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जन प्रतिनिधियोंसमाजसेवियोंजन अभियान परिषदमुख्यमंत्री जन सेवकों तथा शासकीय अमला जो इस कार्य में लगा है को बधाई देते हुए सभी पात्र लाडली बहनों को योजना का लाभ दिलाने की अपील की।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!