ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्य प्रदेशरतलामराजनीतिव्यापार

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के बजट में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप….

Publish Date: December 20, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा बजट मिला है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि बजट में यह वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्यमियों को बढ़ावा देने की नीति के कारण संभव हुई। इस राशि से उद्यमियों को लंबे समय से रुके हुए अनुदान की किस्तों का भुगतान किया जायेगा।
श्री काश्यप के अनुसार विधानसभा में पारित वर्ष 2024 के प्रथम अनुपूरक अनुमान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को 450 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। जबकि जुलाई 2024 के सत्र में पारित बजट में विभाग को 694 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था। इस तरह इस वर्ष विभाग को कुल 1094 करोड़ का बजट मिला जो कि वर्ष 2023 में मिले 489 करोड़ रुपये के बजट से 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
जहां तक उद्यम कांति योजना का प्रश्न है पिछले साल 82 करोड़ का बजट मिला था जबकि इस वर्ष 175 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। यह राशि उद्यमियों को ब्याज अनुदान के रूप में वितरित की जाती है।
बजट में वृद्धि से अनुदान भुगतान के लंबे समय से रुके हुए प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। अब अनुदान की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के जरिए ऑनलाईन किया जाता है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। इस कारण उद्यमियों को अनुदान प्राप्ति के लिए भटकना पड़ता था। अब क्रमानुसार पात्रता के आधार पर सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के बजट में वृद्धि और अनुदान वितरण के काम में आई तेजी का विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और अन्य विधायकों ने भी सराहना की।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!