ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्यभारतरतलामराजनीति

विधायक दिलीप मकवाना ने आर्थिक सहायता स्वीकृति पत्र सोपा, मामला डेलनपुर हादसे का

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चार चार लाख तथा विधायक के द्वारा दस दस हजार की आर्थिक सहायता की करी गई थी घोषणा

Publish Date: March 11, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम। शहर के समीपस्थ ग्राम डेलनपुर में तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत के मामले में प्रदेश सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवारजनों के बैंक खातों में जमा करा दी गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी की गई उक्त राशि का स्वीकृति पत्र विधायक दिलीप मकवाना द्वारा पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों को सौंपा गया है।

विधायक श्री मकवाना द्वारा पीड़ित परिवार के यहां मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हमेशा उनके साथ है। विधायक ने आश्वस्त किया कि संकट के इस दौर में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उल्लेखनीय है कि धुलेंडी के दिन ग्राम डेलनपुर में हुए हादसे में पति, पत्नी और दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य भरत जाट, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, महामंत्री अशोक धाकड़, भेरूलाल पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, डेलनपुर सरपंच प्रतिनिधि राहुल पाटीदार, पूर्व सरपंच दशरथ भाटी, रमेश देवड़ा, मांगीलाल खराड़ी, राकेश जाट, भेरूलाल अतोड़िया, रमेश पाटीदार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!