ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
इंस्पिरेशनलखेल जगतरतलामराजनीतिहॉबी मेनिया

कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक विजेता पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मान…

आठ माह में रतलाम सेंटर पर तैयार हुए कुश्ती पहलवानों ने बेहतर खेल सुविधा मिलने पर जताया आभार...

Publish Date: April 22, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम,  कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक जीतकर रतलाम पहुंचे नन्हे पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया, तो वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों ने भी नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर मिल रही बेहतर खेल सुविधाओं को लेकर आभार जताया। खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, एनआईएस कोच छाया शर्मा, संजय रावल सहित नन्हे पहलवान उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने रतलाम कुश्ती सेंटर के बलराम मौर्य, मोक्ष चतुर्वेदी, काजल रजक, साक्षी रावल और राधिका मौर्य का सम्मान किया। बलराम ने उत्तर प्रदेश के नंदीनगर कोंडा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने जबलपुर में आयोजित प्रादेशिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन किया है। रतलाम में आठ माह पहले ही नेहरू स्टेडियम में कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत हुई है। इतने कम समय में यहां अभ्यास करने वाले पहलवान राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर रतलाम का नाम गौरवांवित कर रहे है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!