ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 2.25 करोड़ रूपए प्रदान करने पर विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान

Publish Date: March 23, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम शहर में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने  विधायक निधि से 2.25 करोड़ रूपए नगर निगम को प्रदान किए है। उक्त राशि मिलने पर महापौर प्रहलाद पटेल सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम  अधिकारियों ने पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री काश्यप का सम्मान कर आभार जताया। नगर निगम परिसर में आयोजित इस समारोह के दौरान 150 हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण किया गया।
विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री जी की अन्न योजना पूरी दुनिया में सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण की योजना थी। वर्तमान में जो पात्र बचे है, उन्हे चिन्हित करके खाद्यान्न की पूर्ति कराने का आव्हान प्रदेश के मुखिया ने किया है। भाजपा सबसे पहले कल्याणकारी योजनाओं को तवज्जों देती है। कॉलोनियों को अवैध से वैध करने की शुरूआत प्रदेश में सबसे पहले रतलाम से हुई है। रतलाम नगर निगम ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री काश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे पहले रतलाम से ही विकास कार्यों की शुरूआत भी होगी। कॉलोनियों के अवैध होने से जो विकास कार्य रूका हुआ था, वह अब शुरू होगा। रतलाम में कई बड़ी संरचनाएं शुरू होने जा रही है। प्रदेश के मुखिया ने युवा पंचायत रखी है। उनके द्वारा हर वर्ग की पंचायत आयोजित कर उनकी बात सुनी जा रही है। लाडली बहना योजना की तैयारी निगम ने की है। मुख्यमंत्री की मंशानुसार हर वार्ड में बहन के घर जाकर उसे सम्मान दिलाएंगे। किसी को कोई तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। हर बहन को इसका लाभ मिले यह प्रयास रहेगा।


महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के कार्य रोल मॉडल है। उनके प्रयासों से अवैध कॉलोनियां वैध हुई है। इन कॉलोनियों में विकास के कार्यों के लिए ही उनके द्वारा विधायक निधि से 2.25 करोड़ रूपए दिए गए है। इतना ही नहीं विधायक जी ने 2 करोड़ रूपए की राशि और देने की बात कही है। वे जब से विधायक बने है, तब से लगातार रतलाम का विकास हो रहा है। महापौर श्री पटेल ने शहर की जनता से आव्हान किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कोई भी व्यक्ति कचरा खुले स्थान पर न डाले। सभी संकल्प ले कि कचरा गाड़ी में ही कचरा डालेंगें। यदि किसी क्षेत्र में गाड़ी नहीं आ रही है, तो आप अपने पार्षद या फिर निगम को सूचना दें लेकिन कचरा खुले में न डाले।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षद धर्मेंद्र राका, शक्ति सिंह, हिना मेहता, अनिता वसावा, निशा सोमानी, आयुषी सांखला, प्रीति कसेरा, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपायुक्त विकास सोलंकी सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। संचालन एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास ने किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!