ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
खेल जगतबच्चों की दुनियामनोरंजनरतलामराजनीतिहॉबी मेनिया

खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने फिर उठाया बड़ा कदम…

विधायक निधि से 12.80 लाख की राशि स्वीकृत... खेल सामग्री आएगी, आशुतोष क्रिकेट क्लब को मिलेगा ग्राउंड रोलर एवं आटोमेटिक थ्रोइंग बालिंग मषीन...

Publish Date: July 23, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए 12 लाख 80 हजार रूपए की विधायक निधि जारी की है। उक्त राषि से नेहरू स्टेडियम में आषुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट की गतिविधियों को गति मिल सकेगी। इसके माध्यम से मैदान के समतिलीकरण के लिए डीजल चलित ग्राउंड रोलर एवं खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन आएगी।
विधायक श्री काश्यप द्वारा खेल मैदान और क्रिकेट के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उक्त सामग्री के लिए विधायक निधि जारी की गई है। सामग्री की खरीद होने के बाद यह आशुतोष क्रिकेट क्लब को सौंपी जाएगी। इसमें डीजल चलित ग्राउंड रोलर से खिलाड़ियों को मैदान और पिच को बेहतर करने में बेहतर मदद मिलेगी और ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहायक होगी।

 


विधायक श्री काश्यप द्वारा उनकी निधि से उक्त सामग्री आशुतोष क्रिकेट क्लब को प्रदान करने की बात पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, क्लब के अश्विनी शर्मा, राजेश हेरिस, जोस चाको, सत्यनारायण पटेरिया, भूपेंद्रसिंह, राजेश सोनकर, निर्मल हाडे़, नितिन गंगवार, वरूण बैरागी, राहुल श्रीवास्वत, निलेश राजोरिया, देवराज यादव सहित खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।


क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों द्वारा इसके लिए विधायक श्री काश्यप के प्रति आभार जताया। खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक श्री काश्यप लगातार प्रयास करते है। उनके इस प्रयास से खेल मैदान की दशा सुधरने के साथ ही खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी मदद मिलेगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!