ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
मनोरंजनविदेश

मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल

भारत की हरनाज ने पहनाया ताज, दिविता टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं

Publish Date: January 18, 2023

71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर’बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। ​यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड में बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने ‘सोन चिरैया’ बन सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल, एक समय भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने का प्रयास किया।

कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था।हरनाज संधू ने 12 दिसंबर 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं।

इस बार मिस यूनिवर्स को नया ताज पहनाया गया। इस ताज का नाम ‘फोर्स फॉर गुड’ है। इसे मौवाड कंपनी ने बनाया है। ये ताज दर्शाता है कि महिलाओं ने जो भविष्य बनाया है वह संभावनाओं की सीमाओं से आगे है। इसकी कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 49 करोड़ रुपए है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!