मेरा रतलाम मेरी अयोध्या भव्य कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को दो बत्ती चौपाटी पर…
भाजपा नेता जुबिन जैन ने सभी राम भक्तों से इस गौरवशाली कार्यक्रम में सम्मिलित होने की करी अपील...

(www.csnn24.com) कल सोमवार को अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” में शहर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की शाम कल 5:30 बजे दो बत्ती, चौपाटी क्षेत्र में होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखने में आ रहा है।
कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के द्वारा भी राम भक्तों को इस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए अपील की गई है:-
कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता जुबिन जैन ने अपने वक्तव्य में बताया कि विश्व में फैले सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की अयोध्या में सेवा करने वाले कारसेवकों के सम्मान और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी सोमवार को सभी नगरवासियों को गौरवशाली पलों में राममय संध्या के रूप मैं आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
एक नजर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों पर:-
धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
भक्तिभाव आनंद से भरी भजनों की प्रस्तुति
भक्तिभावपूर्ण रामकथा नृत्यनाटिकाओ का मंचन
अत्यंत रोमांचक रामकथा का शौर्य पराक्रम से भरा मलखंभ प्रदर्शन
सांस्कृतिक कला प्रस्तुतियां
कार सेवकों का सम्मान
जुबिन जैन ने बताया कि सभी नगर वासियों की सक्रिय भागीदारी के साथ महाआरती होगी। साथ में आकर्षक रंगारंग आतिशबाजी, भक्ति प्रेम से सरोबार श्री राम पंचायत का प्रेम प्रसाद का भी आयोजन होगा।

दो बत्ती चौपाटी “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” क्षेत्र में शाम 5:30 से आयोजन की शुरुआत होगी। भाजपा नेता जुबिन जैन ने अधिकाधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।





