ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधमध्य प्रदेशरतलामशिक्षा एवं करियर

मेडिकल कालेज रैगिंग मामला… रैगिंग करने वाले छात्र को एक वर्ष के लिए निष्कासित किया परीक्षा से भी वंचित रहेगा छात्र… दुसरा छात्र छः माह के लिए निष्कासित…..

रैगिंग को अंजाम देन वाले दोनों छात्रों पर गिरी गाज....

Publish Date: August 8, 2025

(www.csnn24.com)रतलाम  स्व.लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग मामलें में एमबीबीएस सेकंड ईयर के दोनों छात्रों पर गाज गिरी है । जहां आयुष्मान पाण्डे को एक वर्ष व परीक्षा सें वंचित कर दिया है वही अनमोल वर्मा को छः माह निष्कासित किया गया है ।

रतलाम के स्व डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कालेज मे बुधवार शाम हुई रेंगिग कि घटना के दोषी दोनों छात्रों को मेडिकल कालेज प्रबंधन ने कालेज से निष्कासित कर दिया है. यह निर्णय मेडिकल एंटी रेंगिग कमेटी की बैठक के बाद लिया गया. रेगिंग काण्ड के मुख्य आरोपित छात्र को एक साल और उसके साथ सहयोग करने वाले छात्र को 6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।
मेडिकल कालेज की डीन डॉ अनिता मुथा ने बताया की बुधवार की रात को कालेज परिसर के नर्सिंग होस्टल मे एमबीबीएस सेकंड ईयर के दो छात्र अनमोल ओर आयुष्मान ने एम बी बी एस के फर्स्ट ईयर के दो छात्रों के साथ रेंगिग की थी. जिसमे एक छात्र के सिर के बाल ट्रिमर से काट दिए गए थे. तथा एक अन्य छात्र से शराब मंगा कर नर्सिंग हॉस्टल में उसका सेवन किया था दोनों छात्र नशे की हालत में आए थे। गार्डन के आने एवं हंगामा होने के पश्चात दोनों पीछे की दीवार कूद कर भाग गए थे तथा अपनी मोटरसाइकिल परिसर में ही छोड़ गए थे जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया था ।इस घटना के बाद आज सुबह मेडीकल कालेज की एंटी रेंगिग कमेटी की बैठक हुई. बैठक मे एंटी रैगिंग कमेटी के साथ-साथ एंटी स्क्वाड (जो अचानक जाकर हॉस्टल में चैकिंग करता है ) सभी हॉस्टल के वार्डन उपस्थित थे. सभी ने पूरी जानकारी लेकर दोनों पीड़ित. छात्रों से जानकारी ली और उनके बयान लिए. इसके साथ दोनों दोषी बच्चे जो हैं उनसे भी बात की तो उन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया कि उन्होंने इस तरह की घटना की है इसके बाद जो हमने दो स्टूडेंट थे उनमें से एक को 1 साल के लिए एकेडमिक से निष्कासित कर दिया है वह परीक्षा भी नहीं दे पाएगा और हॉस्टल से तो हमने उसको पूरे समय के लिए बाहर कर दिया है जो दूसरा स्टूडेंट है जिसने उसका साथ दिया था उसे हमने 6 महीने के लिए एकेडमिक एक्टिविटी से निष्कासित किया है इस तरह की घटना को रोकने के लिए आगे सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाए जाएंगे रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा आने जाने वालों के लिए.. सोमवार को मीटिंग लेकर चर्चा करके कुछ आगे किया जाएगा. दोषी छात्रों के पेरेंट्स से बातचीत अभी नहीं हुई है. अभी फिलहाल हमने दोनों छात्रों से बात की है एक छात्रों के पेरेंट्स कल आने वाले हैं अभी हमने दोनों के पेरेंट्स से फोन द्वारा बातचीत करेंगे और घटनाक्रम की जानकारी देंगे इस घटनाक्रम में एक पीढ़ीत छात्र जिसके बाल काटे गए हैं और दूसरा है जिसको बोला गया था बाल काटने का लेकिन उसने नहीं काटे…. दोनों छात्र ठीक है दोनों की परीक्षाएं थी… वह परीक्षा दे रहे हैं दोनों को फिजिकल कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. यह जो बाल काटने की घटना है वही एक बड़ी घटना है… यह हरकत करना बिल्कुल गलत है इसी वजह से हमने इतना सख्त डिसीजन लिया है वह पहले भी जाता रहा है रात में उसने शराब भी पी हुई थी बाहर से पीकर आया था और यहां आने के बाद भी शराब पी और जूनियर बच्चों से छात्र भी शराब भी मंगवाई गई थी।

उल्लेखनीय की रतलाम का मेडिकल कॉलेज इस प्रकार की घटनाओं के लिए चर्चित रहा है कुछ वर्ष पूर्व यहां पर सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों से मारपीट की गई थी तथा एक अन्य मामले में कतारबर्ट जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कर कर उन्हें सीनियर छात्रों के द्वारा चांटे मारे गए थे। मेडिकल कॉलेज परिसर के कर पार्किंग में से भी एक कर से ढाई लाख से अधिक रुपए की शराब जप्त हुई थी जो की यही के समीप में संचालित होने वाले ढाबा संचालक की थी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के छात्र मेडिकल कॉलेज के समीप के एक ढाबे पर शराब पीकर तोड़फोड़ करने एवं मारपीट करने के आरोप में भी सजा पा चुके हैं।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!