ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

यदि स्वच्छता में रैंकिंग नहीं सुधरी और शत-प्रतिशत टैक्स वसूली नहीं हुई तो नहीं मिलेगा विकास कार्य और अमृत योजना का पैसा महापौर प्रहलाद पटेल

समस्या सुनाने गए लोगों को महापौर ने सुना दी अपनी समस्या, जनता को देना पड़ सकता है ₹2 प्रतिदिन कचरा वाहन शुल्क

Publish Date: February 19, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  नगर सरकार के मुखिया महापौर प्रहलाद पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है lजिसमें महापौर आम जनता से समस्या सुनने के बजाय अपनी समस्याएं जनता को बता रहे हैं lऔर कहते नजर आ रहे हैं कि यदि हम स्वच्छता की रैंकिंग में नंबर नहीं बढ़ाते हैं तो ऊपर से विकास कार्य के लिए पैसा नहीं मिलेगा lइसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि यदि नगर निगम अपने अधिपत्य में आने वाले सभी टैक्स शत-प्रतिशत वसूल नहीं पाया तो 2040 की अमृत योजना का 72 करोड़ रुपया भी खटाई में पड़ जाएगाl इसके अलावा महापौर ने समस्या सुनाने गए लोगों से बोला कि अब नगर निगम घर घर जाने वाले कचरा वाहनों के नाम पर कचरा वाहन शुल्क प्रति दिन ₹2 प्रत्येक घर से वसूलने की तैयारी कर रहा है.l आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रतलाम के भाजपा महापौर प्रहलद पटेल से कुछ लोग कचरा वाहन की शिकायत लेकर पहुंचे थे उनका कहना था कचरा वाहन 2 से 3 दिन में घर पर आता है इस पर महापौर ने स्वयं स्वीकार कर लिया कि हां यह समस्या है ।कचरा वाहन 2 से 3 दिनों में घर पर आता है और जनता उन्हें गालियां देती है।

उन्होंने इस समस्या के निराकरण का उपाय बताते हुए बताया कि अब से कचरा वाहन शुल्क के नाम पर ₹2 प्रतिदिन प्रत्येक घर से वसूले जाएंगे और अनुमानित शहर में 72000 घर हैं जिनसे यह वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कचरा वाहनों का मेंटेनेंस सही ढंग से नहीं हो पाता है जिससे यह समस्या आ रही है और उन्हें पैसों के लिए ऊपर हाथ फैलाने पडते हैं। शायद ऊपर से आशय उनका अपनी ही सरकार से था। इसके अलावा महापौर ने यह भी बताया कि यदि इस बार रतलाम की स्वच्छता रैंकिंग नहीं सुधरती है तो जो पैसा विकास कार्य के लिए आता है वह भी नहीं मिल पाएगा। तत्पश्चात महापौर ने एक जानकारी और जनता को साझा करते बोला कि रतलाम शहर के लिए बनाया गया ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत योजना जो कि 2040 में पूरी होने वाली है और उस पर अनुमानित 72 करोड़ रूपया खर्च होना है यदि वह लेना है तो हमें शत-प्रतिशत सभी प्रकार के टैक्स वसूलने होंगे नहीं तो यह रुपया भी नहीं मिलेगा उन्होंने यह भी स्वीकार कर लिया कि अभी तक मात्र हाउसिंग टैक्स की 50% वसूली हुई है।  उल्लेखनीय है कि अमृत योजना शहर विधायक चेतन कश्यप की एक सबसे बड़ी ड्रीम योजना में से एक है और शहर विधायक लगातार शहर के विकास के लिए प्रयासरत होकर नई नई योजनाएं ला रहे हैं यह समय महापौर का यह बयान आने वाले चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चर्चा का विषय बन गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!