ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
रतलामराजनीति

पुलिया निर्माण के साथ रोशनी से जगमगाएगा मथुरी – विधायक चेतन्य काश्यप…

विधायक निधि से होगा करमदी रोड पर पुलिया का निर्माण, सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइट से होगी रोशनी

Publish Date: September 12, 2023
(www.csnn24.com) रतलाम, शहर के समीपस्थ ग्राम मथुरी में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि से 8 लाख रुपए स्वीकृत कर गांव में विकास के द्वार खोल दिए है। उक्त राशि के माध्यम से मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया का निर्माण होने के साथ ही गांव सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा। विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर मथुरी के सरपंच रूपचंद्र पाटीदार सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आकर विधायक श्री काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा मंचासीन रहे।
श्री काश्यप द्वारा स्वीकृत की गई राशि में से ग्राम मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है, इसी प्रकार ग्राम मथुरी में सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइटों को लगाए जाने के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। दोनों ही कार्यों के लिए ग्राम पंचायत मथुरी क्रियान्वयन एजेंसी रहेगी। इस मौके पर ऊंकारलाल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, परमानंद पाटीदार, किशोर पाटीदार, भरत पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, गणेश पाटीदार, दिनेश भाभर, फूलचंद पाटीदार, तनसुखलाल पाटीदार, बसंतीलाल पाटीदार, विनोद पाटीदार, भंवरलाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, राजेश पाटीदार, विशाल पाटीदार, डॉ. विशाल पाटीदार, शिवम पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!