देशमध्य प्रदेशराजनीति
सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल…
सुरेश पचौरी के अलावा गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी एवं अन्य नेताओं ने थामा भाजपा का दामन...

Publish Date: March 9, 2024
(www.csnn24.com) मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। सुरेश पचौरी सहित मध्य प्रदेश के अन्य दिग्गज नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश पचौरी को भाजपा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस का संत नेता बताया।
सुरेश पचौरी के साथ-साथ गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, संजय शुक्ला ,विशाल पटेल ,अतुल शर्मा, सहित कल 15 कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है।
इस मौके पर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित थे।
Video courtesy :ANI