ब्रेकिंग
राष्ट्रपति के नाम विश्व हिंदू परिषद का ज्ञापन... बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग.... नगर निगम ने बांध दी ठठरी... डीपी ज्वेलर्स को थमाया एक लाख अस्सी हजार रुपए का नोटिस... रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार... ₹20000 की मांगी थी रिश्वत... हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाक... भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत... अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने के लिए नागरिक अपनाएं सावधानियाँ.... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया... प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस.... अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस... 180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस....
रतलामराजनीति

हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें – विधायक चेतन्य काश्यप…

हर घर पर तिरंगा अभियान और वाहन रैली की तैयारियों की समीक्षा...

Publish Date: August 14, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम,आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा का ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा वाहन रैली निकलेगी। इसकी तैयारियों के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने समीक्षा बैठक ली।
विधायक चैतन्य काश्यप ने ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर पर तिरंगा लगे यह सुनिश्चित करने की बात कही। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के साथ मुख्य बाजार में हर घर पर तिरंगा लगाए जाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि कोई भी क्षेत्र ऐसा न रहे, जहां किसी घर या प्रतिष्ठान पर तिरंगा न लगे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा हाथ में तिरंगा थाम कर वाहन रैली में अनुशासित ढ़ंग से शामिल होंगे। रैली की शुरूआत न्यू रोड से होगी, जिसका शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अलकापुरी चौराहा, 80 फीट रोड पर समापन होगा।

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल सहित पार्टी, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!