ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलाम

रतलाम में सनातन धर्म के प्रति अटूट प्रेम – स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज

सावन के तीसरे सोमवार को महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए 1500 श्रद्धालू

Publish Date: July 25, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा शहरवासियों को सावन माह के प्रत्येक सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ की यात्रा निशुल्क कराई जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर सनातन धर्म की जय…, हर-हर महादेव…, महाकाल बाबा की जय… के उद्घोष के साथ उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए 1500 श्रद्धालु बसों से एवं चार पहिया वाहनों से रवाना हुए। श्री अखंड ज्ञान आश्रम के अनंत विभूषित श्री श्री स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने ध्वज लहराते हुए यात्रा प्रारंभ कराई।

 

यात्रा प्रारंभ होने के पहले काशी विश्वनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर 108 जगहों के जल एवं रज की पूजा राठौड़ परिवार के सदस्यों ने की। श्री स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म वैदिक काल से चल रहा है। 108 जगहों के पवित्र जल व रज से पता चलता है कि वास्तव में रतलाम में सनातन धर्म के प्रति कितना अटूट प्रेम है। रतलाम में प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने जो काम किया है, पिछले 25 साल में कभी ना तो सुना और नहीं देखा गया कि हमारे शहर के सनातन भाई ने शहर के सनातन भाई-बहनों को बाबा महाकाल तीर्थ की यात्रा कराई हो।

हमारे रतलाम के लिए बहुत गर्व की बात है। प्रकाश पभु राठौड़ परिवार को को बहुत बहुत साधुवाद व धन्यवाद है जो कि आज अधिक से अधिक लोगों को सनातन धर्म से जोड़ कर बाबा महाकाल तीर्थ की यात्रा करा रहे हैं। बाबा महाकाल से यहीं प्रार्थना है कि इनके परिवार की हर मनोकामना पूर्ण हो। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कहा प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार रतलाम की जनता को बाबा महाकाल के दर्शन कराने का पुनीत कार्य कर बाबा महाकाल से सीधे जोड़ रहे है।

बाबा महाकाल से यहीं प्रार्थना है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्रभु राठौड़ परिवार पर बना रहे। यात्रा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से लोकेंद्र टॉकिज, शहर शराय, शहीद चौक, आबकारी चौराहा, लोहार रोड, नीमचौक, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, महलवाड़ा, नगर निगम, श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल, कोर्ट तिराहा, , कान्वेंट स्कूल मित्र निवास रोड, महू रोड फव्वारा चौक, सालाखेड़ी होते हुए उज्जैन प्रस्थान किया। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप रतलाम अध्यक्ष अनिल पुरोहित, श्री अखिल भारतीय रामायण मेला सहसंयोजक राजेश दवे, क्षत्रिय समाज से राजेंद्रसिंह गोयल, मंगल पाटीदार, कन्हैयालाल वेगा, नानालाल राठौड़, बसंत पंड्या, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर कुसुम चाहर, जितेंद्र ठन्ना, गुजराती सेन समाज के पदाधिकारी सहित आदि ने स्वामी श्री देवस्वरूपा नंद जी का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

यात्रा की हर एक बस में महाकाल सेवक के साथ स्वास्थ्य टीम भी साथ चल रही है जो कि यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का ध्यान रख रही है। प्रत्येक सावन सोमवार की यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को गंगाजल, अभिमंत्रित रूद्राक्ष भी निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भजन संध्या का आयोजन कर देश, प्रदेश एवं रतलाम शहर के लिए खुशहाली की कामना की जा रही है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार, फलाहार व भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क है। राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है सावन के पांच सोमवार शेष है। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ ले।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!