ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिकरतलाम

महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग…

श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती...

Publish Date: April 16, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम श्रीराम नवमी पर महलवाड़ा पर 10 हजार दीपों से होने वाली महाआरती एवं भक्तिमय भजन संध्या की तैयारियां अंतिम चरण में है। महाआरती में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलाम के राम भक्त जब एक साथ महाआरती करेंगे तो अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य नजर आएगा। आरती से पूर्व मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि प्रभु श्री राम की महाआरती के लिए उपस्थित जनों को दीपक एवं भोग की थाल श्री राम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। प्रभु को 21000 लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। आरती की थाल तैयार करने के कार्य की शुरुआत भी समिति द्वारा कर दी गई है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू भी तैयार हो रहे है।
महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही है। समिति अध्यक्ष श्री काकानी सहित सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युुम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!