ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधजावरा

पेट्रोल पंप संचालक से एक लाख से अधिक की राशि की लूट…

जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैन टेकरी चौकी का मामला...

Publish Date: July 23, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम / जावरा  जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली हुसैन टेकरी चौकी अंतर्गत एक पेट्रोल पंप संचालक से एक लाख बीस हजार रुपए और मोबाइल तथा अन्य सामग्री का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पूरे मामले के अनुसार हुसैन टेकरी स्थित रोजना पेट्रोल पंप के संचालक अश्विन जैन जब शनिवार की रात को अपने पेट्रोल पंप के कलेक्शन को लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी दो बाइक सवारों ने उनको रोक कर हथियार के बल पर उनके बैग में रखे एक लाख बीस हजार रुपये तथा उनका मोबाइल छीन लिया,

बदमाशों ने हथियारों के बल पर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया ।घटना के पश्चात अश्विन जैन थाने पर पहुंचे तथा अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी । जावरा उद्योग थाना क्षेत्र पुलिस एवं हुसैन टेकरी पुलिस के द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर जाकर तफ़शिस की गई तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाए परंतु पुलिस को इसमें कोई खास सफलता नहीं मिली क्योंकि बारिश तथा अंधेरे के कारण कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कर उनकी सर्चिंग शुरू कर दी है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!