ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
नारीमध्यभारतरतलामराजनीति

लाडली बहनों के लिए लखपति बहना योजना शुरू होंगी… मिलेंगे 1 लाख रुपए…

Publish Date: December 11, 2023

(www.csnn24.com) भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही सीएम शिवराज सिंह चौहान रोजाना लाडली बहनों के लिए कुछ न कुछ योजना की घोषणा कर रहे हैं। इसी दौरान 9 दिसंबर को भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पहले लाडली लक्ष्मी योजना बनाई इसमें लाखों बेटियां को जोड़ा गया। फिर लाडली बहना योजना बनाई इसमें करोड़ो महिलाएं लाभ ले रही है। अब हम लखपति बहना योजना शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का सपना है कि मेरी बहनों की आमदनी एक साल में कम से कम 1 लाख रूपए हो, इसके लिए लखपति बहना योजना शुरू करने वाले हैं।

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना बना रहे हैं, इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की सभी मध्यम वर्ग की महिलाओं को 1 वर्ष में ₹100000 तक सरकार की तरफ से लाभ मिल सके जिसके लिए उन्होंने इस लखपति बहना योजना की शुरुआत कर दी है।

क्योंकि मध्य प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं इसे बढ़ाकर ₹3000 तक करने वाले हैं। इसी के साथ रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दिया जा रहा है। और साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्यप्रदेश की गरीब महिलाओं को आवास योजना के अंतर्गत 1,30,000 रुपए देने के लिए आवेदन फार्म जमा कर लिए हैं। अब देखना यह होगा लखपति बहना योजना के अंतर्गत और कौन-कौन सी योजनाएं शुरू की जाएंगे इसके बारे में 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में एक जनसभा संबोधित करते हुए कहा है कि बहनों की एक साल में ₹100000 आमदनी करने का संकल्प पूरा करना है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1733456812853141631?t=cmCKu9QKOtdahzb9VKKTVA&s=19.

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री रसोई गैस योजना हर महीने 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर भरा जा रहा है।
लाडली बहना आवास योजना पक्का मकान बनाने हेतु 1 लाख 30 हजार रुपए मिलेंगे
लखपति बहना योजना एक वर्ष में 1 लाख की आमदनी होगी
लाडली लक्ष्मी योजना बेटी को 1 लाख 43 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
जो लाखो महिलाएं छूट गई है उनके लिए खबर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि जो लाडली बहनें छूट गई है उनके फॉर्म भरे जाएंगे इसके लिए घर घर कार्यकर्ता जाएंगे और छूट गई महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। 9 दिसंबर को भोपाल में आयोजित एक जनसभा में शामिल होकर शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा जो महिलाएं छूट गई है उनके फॉर्म भरें जाएंगे और लाडली बहना योजना में जोड़ा जाएगा।

जो महिलाएं आवेदन करने का इंतजार कर रही है उनको अपने समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक करना होगा और बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव करा लें तभी आपको इस योजना का पैसा बैंक खाते में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 9 दिसंबर को लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा है कि छूट गई हितग्राहियो को जोड़ा जाएगा। इसके लिए हर वार्ड में रथ गाड़ियां जाएगी और जो हितग्राही छूट गए हैं उनको जोड़ा जाएगा।

योजना का नाम लखपति बहना योजना
घोषणा की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
साल 2023
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
अधिकारिक वेबसाइट जल्द
हेल्पलाइन नंबर जल्द
एमपी लखपति बहना योजना 2023

एमपी लखपति बहना योजना को शुरू करने का एलान वर्तमान मुख्यमंत्री जी ने भाई दूज के मौके पर कर दिया। योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश की महिलाओं को लखपति बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार योजना के अंतर्गत यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं को सालाना आमदनी एक लाख या उससे अधिक हो। योजना के क्रियान्वयन हेतु सरकार स्वयं सहायता समूह के की भी मदद लेगी।

मध्यप्रदेश लखपति बहना योजना की राशि

मध्य प्रदेश लखपति बहना योजना के अंतर्गत सरकार कि यह कोशिश है की प्रदेश की महिलाओं को हर महीने₹10000 यानी सालाना 120000 या उससे अधिक की आमदनी हो। सरकार इसके दिए स्वयं सहायता समूह और अन्य समूहों की भी मदद लेगी।

मध्यप्रदेश लखपति बहना योजना का उद्देश्य

अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी बहुत तेरे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब होती है। इन परिवारों को अगर हर महीने एक निश्चित राशि मिल जाए तो उनका गुजर बसर आसानी से हो जाएगा। अगर इन परिवारों की महिलाओं को यह राशि मिल जाए तो वह बहुत ही अच्छी तरह घर चला सकेंगी। इसीलिए सरकार की यह कोशिश है कि इन महिलाओं को सशक्त बनाया जाए और इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना के क्रियान्वन के बाद महिलाओं को घर संभालने और अपनी छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा।

मध्यप्रदेश लखपति बहना योजना लाभ/विशेषताएं
  • इस योजना की घोषणा वर्तमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भाई दूज के मौके पर की है।
  • इस योजना का फायदा प्रदेश में रह रही गरीब महिलाओं को होगा।
  • योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹10,000 यानी कि पूरे साल में ₹1,20,000 या उससे अधिक की आमदनी होगी।
  • जिन महिलाओं का नाम लाडली बहन योजना में नहीं आया उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • योजना के क्रियान्वन के बाद महिलाओं की आर्थिक सहायता हो सकेगी और वह अपनी छोटी-मोटी जरूरत को भी पूरा कर सकेंगी।
लखपति बहना योजना पात्रता (Eligibility)

हालांकि अभी इस योजना की घोषणा हुई है इसलिए सरकार द्वारा अभी कोई पात्रता निश्चित नहीं की गई है। लेकिन कुछ पात्रता है जो की जरूरी है उसे हम यहां पर दे रहे हैं।

  • इस योजना के लिए मध्य प्रदेश की गरीब महिला पात्र होगी।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग सामान्य वर्ग के गरीब महिलाएं और बीपीएल लिस्ट में आने वाली महिलाएं शामिल होंगी।
  • विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें भी योजना के अंतर्गत पात्र होंगी।
लखपति बहना योजना दस्तावेज (Documents)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक की फोटो
  • बैंक खाते की डीटेल
  • मोबाइल नंबर
  • इस योजना की अभी घोषणा की गई है और ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसके क्रियान्वन की भी घोषणा कर दी जाएगी तत्पश्चात ऑनलाइन वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे।

(सौजन्य-सरकारी योजना एवं आपकी योजना वेबसाइट)

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!