ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

लाडली बहना योजना, तैयार रखें यह दस्तावेज

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 केवल महिला का आधार, समग्र आईडी, तथा बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक

Publish Date: March 3, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम /मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का शुभारंभ 5 मार्च को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जा रहा हैजिसमें पात्र महिलाओं के आवेदन 25 मार्च से भरने प्रारंभ हो जाएंगे। इस योजना की पात्रता अंतर्गत महिला विवाहित होजिसमें विधवा/तलाकशुदा एवं परित्यकता महिलाएं भी सम्मिलित होंगी तथा 1 जनवरी 2023 की स्थिति में उसकी आयु 23 वर्ष पूर्ण हो जाना चाहिए तथा 60 वर्ष से आयु कम हो। योजना अंतर्गत केवल दो दस्तावेजमहिला के आधार कार्ड और समग्र आईडी जो कि ईकेवाईसी हो और उसका स्वयं का बैंक खाता आधार से लिंक होकर डीबीटी इनेबल्ड होना चाहिए अर्थात उसके बैंक खाते में राज्य शासन द्वारा राशि सीधे डाली जाएगी। उक्त कार्य महिला स्वयं बैंक के माध्यम से संपादित कर सकती है।

योजना के संबंध में कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सभी लाडली बहनों से अपील की गई है कि अन्य किसी प्रकार के दस्तावेज जैसे निवासी प्रमाण पत्रजाति प्रमाण पत्र अथवा आय प्रमाण पत्र की कोई भी आवश्यकता नहीं है। केवल महिला के आधारसमग्र आईडीबैंक खाते एवं बैंक खाता आधार से लिंक होके डीबीटी इनेबल्ड की ही आवश्यकता है। समग्र आईडी में ईकेवाईसी कराने के लिए एमपी ऑनलाइन या सीएससी सेंटर पर जाकर यह कार्य संपादित कर सकती हैंइसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लगता हैयह पूर्णतया निःशुल्क होता है। 

ईकेवाईसी करने पर शासन द्वारा 6 रुपए राशि निर्धारित है जो सीधे किओस्क सेंटर को जमा कर दी जाती है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा यह भी कहा गया कि एमपी ऑनलाइन या सीएससी के किसी भी कियोस्क द्वारा किसी से राशि लेने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारीमहिला बाल विकास  रजनीश सिन्हा द्वारा बताया गया कि योजना के फॉर्म में महिला का आधारसमग्र आईडी और पात्रता संबंधी जानकारी स्व घोषणा के रूप में भरना हैइसके लिए आधार और समग्र के अतिरिक्त अन्य किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन जमा करने के लिए 25 मार्च से प्रत्येक गांव एवं वार्ड में विभिन्न चरणों में विशेष कैंपों का आयोजन होगाजिसमें भरे हुए आवेदन फॉर्म के आधार पर पंजीयन कार्य होगा। महिला को स्वयं अपने आधार और समग्र आईडी के साथ उस कैंप में उपस्थित होना पड़ेगा क्योंकि उसकी वहां लाइव फोटो खींची जाएगी।

कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता इस योजना हेतु नहीं हैअनावश्यक अन्य दस्तावेजों के लिए परेशान ना होकेवल महिला का बैंक में खाता होना और समग्र में ईकेवाईसी के साथ बैंक खाते को आधार से लिंक करके डीपीटी इनेबल्ड की कार्रवाई समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!