ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
आपकी ख़बरइंस्पिरेशनलधार्मिकनारीरतलाम

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार…फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे…

Publish Date: September 26, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम अक्टूबर प्रथम सप्ताह मे आरंभ होने वाले नवरात्रि गरबा महोत्सव में कस्तुरबा नगर गरबा समिति नवाचार करेगी। समिति ने गरबा उत्सव मे फूहड़ गीत नही बजाने और सतानत संस्कृति अनुसार परिधानों के उपयोग को बढावा देने का निर्णय लिया है। गरबे के दौरान पाश्चात्य संस्कृति के  परिधान प्रतिबंधित रहेगे।
नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित कस्तूरबा नगर गरबा समिति की बैठक मे यह निर्णय लिया गया। बैठक मे समिति संयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और गरबा उत्सव के दौरान अपने पंडाल के साथ-साथ शहर के अन्य पंडालों मे भी शहरवासियों से सनातन संस्कृतियों को मजबूत  करने का आह्वान किया।


समिति संयोजक मनीषा शर्मा ने बताया कि गरबा उत्सव के दौरान सभी प्रतिभागियों के परिधानो पर नजर रखी जायेगी। सनातन संस्कृति के अनुसार परधान नहीं पहनने वालों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गरबा समिति द्वारा बालिकाओं को दंड भी वितरित किए जायेगे।
उन्होंने बताया कि गरबा उत्सव को लेकर धर्म के प्रति जो दुष्प्रचार होता है, उसे रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। कस्तूरबा नगर गरबा समिति इस दिशा में जो पहल कर रही है, उसका शहर के सभी गरबा पांडालों मे अनुसरण किया जाना चाहिए। गरबा उत्सव के दौरान पाश्चात्य संस्कृति का कही भी प्रदर्शन ना हो और अश्लीलता नहीं दिखे,  ऐसा प्रयास सभी करे। बैठक मे गरबा समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, अजय डामोर, कपिल पंवार,सुशील सोनी,अभिषेक भट,अनिल पाठक, सुरेन्द्र सिंह, अजय प्रजापत, रूपेश प्रजापत, मनोज नादेचा, तनिष्क शर्मा ,कीर्ति पंवार रुद्राक्ष सिंह,ओम सिंधे,कृष्णा वर्मा,संतोष सौदेशुभम सोमानी,राजेश  चंद्रावत,योगेश चंद्रावत,दिलीप अग्रवाल पियूष गौड़ ,मीनाक्षी चंद्रावत,सोनू चंद्रावत ,संगीता चौहान ,गायत्री चौहान मीनाक्षी चंद्रावत ,सोनू चंद्रावत ,संगीता चौहान ,गायत्री चौहान ,वसुधा बड़जातिया ,उर्वशी शर्मा श्रिया अग्रवाल,इशिका सिंधले,टीना गौड़,शैला सुरेका ,आशिता सूरेका ,रेखा तिवारी ,भावना दीदी ,ज्योति चौहान आदि उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!