ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का कलमोड़ा शिविर सम्पन्न, 252 मरीजों की हुई जाँच

गंभीर मरीजो का घर जाकर चिकित्सकों ने किया ईलाज

Publish Date: March 5, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम कलमोड़ा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम कलमोड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के 252 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।रॉयल होस्पिटल के 3 डाॅक्टर्स की टीम ने रोगियों का परीक्षण कर, चिकित्सीय परामर्श प्रदान दिया।शिविर का उद्घाटन कलमोड़ा ग्राम के सचिव दीपक पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस शिविर में ग्राम सरपंच राजेश चौहान, उपसरपंच भरत जाट, कैलाश मौर्य एवं बगदीराम उपस्थित रहे।इस शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया का स्वागत क्षेत्रवासियों ने किया एवं इस पुनीत कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त किया।अत्यधिक बीमार व चलने में असमर्थ कई मरीजों का परीक्षण और परामर्श राॅयल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उनके घर जाकर किया गया तथा उन्हें वहाॅ पर निःशुल्क दवाईयां भी दी। चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया।आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर रीतू सिसोदिया, सोनम शर्मा, करुणा डामोर,ड्रेसर जगदीश परमार, कृष्णा शर्मा,संजीत परिहार,दीपेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!