ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
मध्यभारतरतलाम ग्रामीण

बीजेपी रतलाम ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले कैलाश विजयवर्गीय- वरिष्ठों के आशीर्वाद से बनेगी भाजपा की सरकार …

नरेंद्र मोदी एक बाढ़ इससे बचने के लिए कुत्ते बिल्ली चूहे एक जगह इकट्ठे हो रहे..

Publish Date: August 6, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम ग्रामीण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सर्व प्रथम भाजपा के पित्र पुरुषों को माल्यार्पण की तत्पश्चात कन्या पूजन किया। विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस और गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना की तारीफ करते हुए विजयवर्गी जी ने कहा कि दिलीप जी ने पूरी इमानदारी से रतलाम ग्रामीण में करोड़ों के काम किए हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में रतलाम ग्रामीण के रामपुर मोरवनी सिमलावदा खुर्द मलवासा सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ों जयस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुस्लिम कार्यकर्ताओं सहित सेजावता की 20 महिलाएं भी शामिल थी।
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्र में गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों की तुलना बाढ़ में एक ही जगह पर फस गए कुत्ते, बिल्ली और चूहे से की है जो बाढ़ के डर से एक ही स्थान पर पनाह ले लेते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे एक हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि गुजरात में बाढ़ के दौरान उन्होंने एक ऐसा नजारा देखा जहां एक ही स्थान पर एक दूसरे की जान के दुश्मन कुत्ते ,बिल्ली ,चूहे ,सांप और नेवले बाढ़ से बचने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी तरह विपक्षी दल भी देश में चल रही मोदी नाम की बाढ़ में बह जाने के डर से इकट्ठा हो रहे हैं।

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज रतलाम जिले के दौरे पर थे, जहां पर वह सैलाना और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। भाजपा महासचिव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। वही राम मंदिर निर्माण को लेकर कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व को काल्पनिक बताते थे। उन्हें भी जनवरी में भगवान राम के भव्य मंदिर के शुभारंभ अवसर पर आकर अपने समस्त पाप धोने का मौका मिलने जा रहा है। विजयवर्गीय ने कहा बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए भारतीय सेना है एवं आंतरिक दुश्मनों से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। भारत माता की जय नहीं बोलने वालों पर भी कैलाश विजयवर्गीय ने जमकर निशाना साधा और कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले लोगों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!